सिराज की नजर टेस्ट में दोहरा शतक पूरा करने पर, ओवल में बन सकता है यादगार मोड़
नई दिल्ली : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में ‘दोहरा शतक’ लगाने से केवल एक कदम दूर हैं। ये मुकाम वो ओवल टेस्ट मैच में हासिल कर सकते हैं। एजबेस्टन टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल लेने वाले मोहम्मद सिराज से आखिरी टेस्ट मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचने के सबसे अच्छा मौका है, क्योंकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे।
सिराज 200 विकेट लेने से एक कदम दूर
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 200 इंटरनेशनल विकेट लेने से केवल एक कदम दूर हैं। वो ओवल टेस्ट मैच में इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं। सिराज ने 40 टेस्ट मैचों में 114 विकेट हासिल किए हैं, जबकि 44 वनडे मैचों में उन्होंने 71 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वो 16 T20I मैच खेले हैं। इसमें सिराज ने 14 विकेट हासिल किए हैं। अब वो 200 इंटरनेशनल विकेट लेने से केवल एक विकेट दूर हैं।
मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में अब तक 14 विकेट हासिल कर चुके हैं। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वो तीसरे नंबर पर हैं। बेन स्टोक्स 8 पारियों में 17 विकेट लेकर टॉप पर हैं। बुमराह 5 पारियों में 14 विकेट लेकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। सिराज के पास आखिरी टेस्ट मैच में इन दोनों से आगे निकलने का बेहतरीन मौका है, क्योंकि बुमराह और स्टोक्स ओवल टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। इस दौरान मोहम्मद सिराज को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बड़ी बात कह दी है।
डेल स्टेन ने क्या कहा?
मैनचेस्टर टेस्ट मैच में केवल एक विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज ओवल टेस्ट मैच में उसकी भरपाई करने को बेताब हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने सिराज को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,” मोहम्मद सिराज पांचवें टेस्ट में पांच विकेट लेंगे”।
अब देखना ये है कि सिराज डेल स्टेन की इस भविष्यवाणी को कितना सही कर पाते हैं। हालांकि ओवल टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के न खेलने पर सिराज की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाएगी और जब भी उनकी जिम्मेदारी बढ़ती है तो वो शानदार प्रदर्शन करते हैं, जिसका नजारा एजबेस्टन टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला था।
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप