पुरी-राउरकेला वंदे भारत में अब मिलेंगी दोगुनी सीटें, कोच बढ़ाए गए 8 की जगह अब 16 कोच, 7 अगस्त से नया रूप
रेलवे का तोहफा: अब वंदे भारत में लंबी वेटिंग की परेशानी नहीं
पुरी/राउरकेला (ओडिशा)
भारतीय रेलवे ने पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस में कोचों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है। अभी तक यह ट्रेन 8 कोच के साथ संचालित हो रही थी, लेकिन 7 अगस्त से यह 16 कोच के साथ चलेगी। इससे यात्रियों को प्रतीक्षा सूची की परेशानी से राहत मिलेगी और ट्रेन की क्षमता में भारी इजाफा होगा।
रेलवे ने जानकारी दी है कि अतिरिक्त 8 कोच सभी AC चेयर कार होंगे। अपग्रेड के बाद ट्रेन में कुल 12 एसी चेयर कार, 2 एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 2 क्रू चेयर कार शामिल होंगे।
क्यों लिया गया फैसला?
पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेन की क्षमता 110% से भी अधिक तक भर रही है। ट्रेन संख्या 20836 (पुरी-राउरकेला) में औसत 112.76% और ट्रेन संख्या 20835 (राउरकेला-पुरी) में 127% यात्री भार रिकॉर्ड किया गया है। यात्रियों, पर्यटकों और व्यवसायियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने यह बड़ा निर्णय लिया है।
स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं
इस ट्रेन का स्टॉपेज पहले की तरह ही रहेगा—खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, तालचेर रोड, अनुगुल, रेढ़खोल, संबलपुर सिटी और झारसुगुड़ा जंक्शन पर इसका हॉल्ट होगा।
टाइमिंग और रूट
यह वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से सुबह 5 बजे और राउरकेला से दोपहर 2:10 बजे प्रस्थान करती है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़ बाकी सभी दिन चलती है। पूरी और राउरकेला के बीच कुल 505 किमी की दूरी यह ट्रेन महज 7.5 घंटे में तय करती है।
रेलवे के इस फैसले से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि ओडिशा में वंदे भारत सेवा को और अधिक लोकप्रियता भी मिलेगी।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं