दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मेडिकल कॉलेज में घायलों से ली मुलाकात , आईईडी ब्लास्ट पीड़ित को पट्टा दिलाने का आश्वासन
जगदलपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंचे, जहां उन्होंने आईईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण और भालू के हमले में घायल जवान से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे विजय शर्मा सबसे पहले एसआईसीयू पहुंचे और आईईडी ब्लास्ट में घायल प्रमोद से घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रमोद से पढ़ाई, जमीन के पट्टे और धान खरीद-बिक्री से जुड़े सवाल पूछे। घायल ने बताया कि गांव में किसी के पास भी जमीन का पट्टा नहीं है। इस पर डिप्टी सीएम ने अपना नंबर देते हुए आश्वासन दिया कि छुट्टी के बाद गांव आने पर उन्हें पट्टा दिलाया जाएगा।
इसके बाद उन्होंने भालू के हमले में घायल जवान से भी बातचीत की। जवान ने बताया कि वह अपनी टीम में चौथे नंबर पर चल रहा था, तभी भालू ने हमला कर दिया। डिप्टी सीएम ने कहा, “पहले ठीक हो जाओ, फिर मैदान में मिशन पूरा करेंगे।”
मुलाकात के दौरान घायलों को फल भी बांटे गए। इस मौके पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडे, आईजी बस्तर सुंदरराज पी, एसपी शलभ सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
“Icons of India” शो ने लंदन में बढ़ाई भारत की शान
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न* *सार्थक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान के निर्देश* *लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के संकेत* कुलदीप सिंगी बाबा
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना