रक्षाबंधन के पहले सागर में मातम, नहाने उतरे चार युवक बेबस नदी में डूबे
सागर: रक्षाबंधन के त्यौहार की पूर्व संध्या पर सागर में मातम की खबर आई है. दरअसल जिले के सानोधा थाना के रिछावर गांव में बहने वाली बेबस नदी में चार युवकों के बहने की सूचना है. बताया जा रहा है कि सागर शहर के खुशीपुरा और रिछावर गांव के पांच लड़के रिछावर के हरसिद्धि मंदिर के सामने बेबस नदी में नहाने गए थे. जिनमें से 4 लड़के गहरे पानी में उतर गए और बरसात के कारण नदी के तेज बहाव के चलते बह गए. फिलहाल एसडीआरएफ सहित पुलिस बल के लोग युवकों की तलाश में जुटे हैं.
एडिशनल एसपी ने बताया कि कैसे हुआ हादसा
एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया "शुक्रवार शाम को सूचना मिली थी कि सानोधा थाने के रिछावर गांव से बहने वाली बेबस नदी पर पांच युवक पिकनिक मनाने के लिए गए थे. चार युवक नदी में नहाने के लिए उतर गए, लेकिन गहरे और तेज बहाव वाले पानी में पहुंच गए और डूबने लगे. उस वक्त घाट पर मौजूद लोगों ने काफी शोर मचाया, लेकिन तब तक युवक पानी में डूब चुके थे. घटना की जानकारी मिलते ही सानोधा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.
तत्काल एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई. इसके अलावा स्थानीय गोताखोर भी युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं. लेकिन अभी तक चारों युवकों का पता नहीं चल सका है." घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक प्रदीप लारिया मौके पर पहुंचे हैं.
युवकों की हुई शिनाख्त
सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि नदी में डूबे चार युवकों में तीन खुशीपुरा और एक रिछावर गांव का रहने वाला है. जिनके नाम सनी अहिरवार, राज अहिरवार, सुमित अहिरवार सागर के मोतीनगर थाग के खुशीपुरा के रहने वाले हैं. चौथा युवक निखिल अहिरवार रिछावर का ही रहने वाला है.
ट्विंकल खन्ना का वीडियो वायरल, फेवरेट जगह पर की बात
परिजनों का गुस्सा फूटा, शव भेजने को लेकर प्रशासन की शर्त पर बवाल
IPL में रन और विकेट की रेस रोमांचक, टॉप पर टक्कर जबरदस्त
अमेरिका की विदेश नीति पर उठे सवाल, हथियार डील बना मुद्दा
छेड़छाड़ केस में SI फंसा, सस्पेंशन की तलवार लटकी
डिप्टी मैनेजर पर भरोसा पड़ा भारी, सामने आया बड़ा घोटाला
यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द/डायवर्ट
‘किसी सहयोगी की जरूरत नहीं’—सेंगोट्टैयन का बयान चर्चा में
DC vs RR मैच में गरमाया माहौल, जैमिसन-सूर्यवंशी विवाद चर्चा में
अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन आगे चुनौतियां: RBI गवर्नर का बड़ा बयान