दो अलग-अलग मामलों में 15 अवैध गैस टंकी सहित गैस रिफिलिंग के समान जप्त कर दो आरोपीयों के विरूद्ध दो अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध*
*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध गैस टंकी रिफिलिंग एवं बेचने , भण्डारण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान एसडीओपी ब्यावरा प्रकाश शर्मा के निर्देशन में थाना ब्यावरा शहर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*पहला मामला*
दिनांक 10.08.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ब्यावर में राजगढ़ रोड पर एक व्यक्ति अपनी दुकान पर अवैध गैस टंकियां रखकर गैस रिफिलिंग का काम कर रहा है सूचना पर उक्त दुकान पर पहुंचकर देखा तो आरोपी लखन शिवहरे पिता ग्यारसीराम निवासी मुक्तिधाम रोड ब्यावरा की दुकान मे लापरवाही पूर्वक अवैध तरीके से 3 टंकियां भरी हुई एवं 2 टंकियां खाली रखी हुई एवं एक बासुरी जिससे गैस रिफिलिंग की जाती है मिली जिससे उपरोक्त सामान जप्त किया गया
*दूसरा मामला*
एक ओर मुखबिर सूचना मिली कि एक नवीन गुप्ता पिता स्वर्गीय बृजमोहन गुप्ता निवासी भगत सिंह मार्ग ब्यावरा का व्यक्ति एसडीएम निवास रोड पर अपनी आटा चक्की दुकान में अवैध तरीके से एवं लापरवाही पूर्वक गैस टंकियां रखकर रिफिलिंग का काम कर रहा है सूचना पर दुकान में से टंकियां एचपी कंपनी की मिली जिनमें 7 टंकियां खाली एवं 2 टंकिया भरी हुई मिली एवं एक बांसुरी मिली जिससे गैस रिफलिंग की जाती है जो समक्ष गवाहन के 9 नग गैस की टंकिया को विधिवत जप्त किया गया
उक्त प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना ब्यावरा में अपराध क्रमांक 593/25 एवं 594/25 धारा 287 बीएनएस ,3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में विशेष योगदान रहा –
*थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़,उप निरीक्षक गोविंद सिंह मीणा,hc शैलेन्द्र, आरक्षक777 पियूष गुप्ता, आरक्षक 791 परमेश्वर दास,प्रधानआरक्षक 54 चालक संजय बाथम ।*
आपातकाल विवाद फिर गरमाया, निशिकांत दुबे ने स्नेहलता की मौत पर उठाई आवाज
पहले खतरा माना, फिर भारत पर आरोप—कनाडा का दोहरा रुख?
फैंस ने लगाए कयास—कौन है वो स्टार जो मिनरल वॉटर से नहाता है?
‘भूत बंगला’ में तब्बू का किरदार घटा? डायरेक्टर ने दी सफाई
चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, TMC की मांग खारिज
राजनीति में हलचल: भ्रष्टाचार के आरोपों ने घेरा AAP सांसद को
कर्नाटक में H5N1 वायरस की दस्तक, मोरों की मौत के बाद अलर्ट
ससुराल में दामाद का खूनी खेल: साली की शादी में चली गोली, मचा हड़कंप
मंडप में चीख-पुकार: हर्ष फायरिंग ने छीनी मासूम की सांसें