वोट चोरी के खिलाफ वेबसाइट और मिस्ड कॉल नंबर लॉन्च करेंगे राहुल गांधी
नई दिल्ली : फर्जी मतदाता मामले पर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करने वाले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अब वोट चोरी केखिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। साफ है कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से दो-दो हाथ करने की ठान ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग से हमारी मांग साफहै, पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें।
उन्होंने आगे कहा कि जनता से इस मुहिम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि आप भी हमारे साथ जुड़ कर वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई में हमें अपना समर्थन दें और वोटचोरी.इन/एकडिमांड पर जाएं या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें। यह लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है। उधर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर वोट चोरी कराने के आरोप के बाद इंडिया गठबंधन के नेता सोमवार को संसद से निर्वाचन कार्यालय तक मार्च करेंगे।
तीन मई रविवार को 22 लाख अभ्यर्थी में से नीट स्कोर से एमबीबीएस मेडिकल सीट में कड़ा मुकाबला - डॉ एन. पी. गांधी करियर एक्सपर्ट प्रतियोगी परीक्षा नहीं, मानसिक चुनौती: नीट तैयारी का बदलता स्वरूप ✍️ *डॉ नयन प्रकाश गांधी पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट ,एलुमनाई आईआईपीएस मुंबई ,करियर एक्सपर्ट , एनएलपी लाइफ कोच*
राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन केस में नया मोड़, मस्जिद निर्माण और विदेशी कनेक्शन का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज