मछली परिवार के घर पर छापा, बरामद हथियारों से बढ़ी साजिश की आशंका
भोपाल। मछली परिवार के लव जिहाद, ड्रग्स जिहाद, हथियारों की तस्करी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मछली परिवार के घर से सेना और अर्धसैनिक बल का एम्यूनेशन बॉक्स मिलने की खबर है। बक्से पर सरकारी सील भी मिली है. बताया जा रहा है कि बॉक्स में हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद भी मिला है। इसके अलावा एक अवैध राइफल भी बरामद की गई है। ये बॉक्स भोपाल के कोकता बाइपास वाले घर से मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एम्यूनेशन बॉक्स में रखे जाते हैं गोला-बारूद
भोपाल के कोकता इलाके से पुलिस को तलाशी के दौरान मछली परिवार के घर से सेना का एम्यूनेशन बॉक्स मिला। बताया जा रहा है कि सेना इसका उपयोग गोला-बारूद रखने के लिए करती है। एम्यूनेशन बॉक्स को निजी तौर पर रखना राष्ट्रीय संपत्ति से खिलवाड़ है। भोपाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
PFI से कनेक्शन आया सामने
मछली परिवार का आतंकी संगठन PFI से कनेक्शन सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक इंदौर में लव जिहाद के लिए फंडिंग का आरोपी अनवर कादरी से कनेक्शन भी मिला है। बताया जा रहा है कि मछली परिवार लव जिहाद के लिए फंडिंग करता है। इस बारे में क्राइम ब्रांच जल्द कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।
एक और पीड़ित आया सामने
एक पीड़ित ने ड्रग्स जिहाद मामले में आरोपी शारिक अहमद पर अपहरण केस दर्ज करवाया है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे फार्म हाउस में ले जाया गया। जहां उसके साथ मारपीट की गई। झूठा केस दर्ज करवाया गया। धारा 307 लगवाकर जेल पहुंचाया गया। एक डॉक्टर की गवाही के बाद वह निर्दोष साबित हुआ।
मछली परिवार के पास 200 करोड़ का साम्राज्य
एक अनुमान के मुताबिक मछली परिवार के पास अवैध तरीके से जुटाई गई 200 करोड़ रुपये की संपत्ति है। प्रशासन ड्रग्स और लव जिहाद के आरोपियों यासीन अहमद और उसके चाचा शाहवर मछली के परिवार की संपत्तियों को खंगाल रहा है। प्रॉपर्टी कहां-कहां है और किस साल में खरीदी गई, साथ ही सरकारी प्रॉपर्टी पर निर्माण और कहां है, यह भी खसरों के आधार पर जांच की जा रही है।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं