10 हजार की मांग, 4500 पर डील – नगर सैनिक लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा
मैहरः मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की लगातार कार्रवाइयों के बावजूद सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला मैहर जिले का से सामने आया। रीवा लोकायुक्त पुलिस ने मैहर देहात थाने में पदस्थ एक नगर सैनिक को 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सैनिक एक मामले में धाराएं न बढ़ाने के एवज में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। रीवा लोकायुक्त पुलिस के अनुसार मैहर के देवरा गांव निवासी आनंद कुमार कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि देहात थाने के हेड कॉन्स्टेबल श्यामलाल चौधरी और नगर सैनिक बृजेंद्र कुमार मिश्रा एक प्रकरण में राहत देने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं
5500 रुपये ले चुका था घूस
शिकायत मिलने पर लोकायुक्त एसपी सुनील कुमार पाटीदार के निर्देश पर मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान यह बात सही पाई गई। साथ ही पता चला कि आरोपी पहले ही रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5500 रुपए ले चुका है।
4500 रुपये लेते रंगे हाथों दबोचा
जांच सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को जैसे ही शिकायतकर्ता आनंद कुशवाहा ने रिश्वत की बाकी रकम 4500 रुपए नगर सैनिक बृजेंद्र कुमार मिश्रा को थाना परिसर में दी तभी उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में मौजूद 12 सदस्यीय टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया है।
कार्रवाई से मचा हड़कंप
अचानक हुई इस कार्रवाई से थाने में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी नगर सैनिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक उपेंद्र दुबे समेत अन्य सदस्य शामिल थे। डीजीपी योगेश देशमुख के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में प्रधान आरक्षक श्यामलाल चौधरी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
रक्षा मंत्री से सवाल पूछते हुए ट्रंप को घेरा, अमेरिकी संसद में हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
राजनाथ सिंह की इतालवी समकक्ष से मुलाकात, सैन्य सहयोग पर बनी रणनीति
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, शुभेंदु बोले— 4 मई तक तस्वीर साफ