सिर्फ 21 दिन में पाएं घने और मजबूत बाल, जानें मुलेठी इस्तेमाल का तरीका
हेयर फॉल की समस्या हर उम्र और जेंडर के लोगों को अपना शिकार बना सकती है। हालांकि, इस स्थिति से निपटने के लिए उपाय ढूंढना लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो गया है। हम सभी कही-सुनी बातों को सच मानकर अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं। मगर ये जरूरी भी नहीं है ना कि दूसरे बन्दे के लिए जो नुस्खा काम किया है, वो हमारे लिए भी वर्क करे। यही कारण है कि महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स भी हमारे बालों का झड़ना नहीं रोक पाते हैं। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने दोस्तों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों की बातें नहीं, बल्कि डॉक्टर की सलाह की सख्त जरूरत है। अब आप कहेंगे कि डॉक्टर को दिखाने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन वो जिन महंगे-महंगे शैंपू और अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की सलाह देंगे, उसके पैसे कहां से आएंगे। आपका ये सोचना बिल्कुल ठीक है, लेकिन बालों का झड़ना भी रोकना ही है। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो बहुत जल्द चांद पर एक भी बाल नहीं बचेगा। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए आप आयुर्वेद का रुख कर सकते हैं। आयुर्वेद की मदद से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है।
आयुर्वेदिक नुस्खे से होगा काम
जी हां, अगर आप महंगी और केमिकल युक्त दवाइयों और शैंपू जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको आयुर्वेदिक नुस्खों का रुख करना चाहिए। आमतौर पर आयुर्वेद में इंसान की लगभग हर समस्या का इलाज होता है। साथ ही, इस ट्रीटमेंट को करवाने से लोगों के बाल बिना किसी साइड इफेक्ट के झड़ने बंद हो जाते हैं। बता दें कि आयुर्वेद का सिर्फ एक ही नुकसान होता है, वो ये है कि इस ट्रीटमेंट को पूरा होने में समय लगता है। इससे आपको तुरंत रिजल्ट्स नहीं मिलते हैं।
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया नुस्खा
मगर हम आपको एक बहुत ही बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। अब आप कहेंगे कि अभी हमने ही ऊपर आपको कही-सुनी बातों पर भरोसा ना करने की सलाह दी है। जी हां, आपको ऐसा नहीं करना है, लेकिन हम आपको जो आयुर्वेदिक नुस्खा बता रहे हैं, इसकी जानकारी एमडी डॉ. अंकित अग्रवाल ने अपनी एक इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। उन्होंने कहा कि आप एक बहुत ही आसान और असरदार नुस्खे की मदद से हेयर फॉल को कम कर सकते हैं। आइए अब जान लेते हैं कि ये कौन सा आयुर्वेदिक नुस्खा है?
नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री
डॉ. अंकित ने बताया कि आयुर्वेद में बालों का झड़ना सिर्फ स्कैल्प तक सीमित नहीं है। ये आपके पाचन, तनाव और इंटरनल हेल्थ में इम्बैलेंस का संकेत है। हालांकि, डॉक्टर ने बाल झड़ने की समस्या को रिवर्स करने का तरीका बताया है। इसके लिए आपको सिर्फ 3 चीजों की जरूरत पड़ेगी।
- त्रिफला
- भृंगराज
- मुलेठी
(नोट: आप सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय कर सकते हैं)
त्रिफला के फायदे
त्रिफला को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आंते हेल्दी रहती है और मेटाबॉलिज्म भी बैलेंस रहता है। इससे बालों के झड़ने में कमी आती है। साथ ही, हेयर ग्रोथ में भी फायदा होता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
रक्षा मंत्री से सवाल पूछते हुए ट्रंप को घेरा, अमेरिकी संसद में हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
राजनाथ सिंह की इतालवी समकक्ष से मुलाकात, सैन्य सहयोग पर बनी रणनीति
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, शुभेंदु बोले— 4 मई तक तस्वीर साफ