राजगढ़ के नन्हें सिपाही: स्वच्छता और आज़ादी का पाठ, हाथों में तिरंगा
......
राजगढ़, — वार्ड नंबर 13 के आंगनवाड़ी केंद्र 02 में मंगलवार को स्वच्छता और आज़ादी पर आधारित एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद शफीक खान ने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की कहानी सुनाई और बताया कि हमारा कर्तव्य है कि हम उनका सम्मान करें। उन्होंने बच्चों से अपील की.
के वे अपने आस-पास गंदगी न फैलाएँ और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगे वितरित किए गए, ताकि वे अपने घरों पर उन्हें फहरा सकें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती विनीता नामदेव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपने देश का इतिहास और संस्कार भी सिखाना जरूरी है।
इस मौके पर मौजूद रहे दरगाह कमेटी के वरिष्ट सदस्या सैयद शाकिर अली, नीरज शर्मा, साहिका महताब बाई, कल्पना दुबे,परवीन खान,शीला वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.....
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
रक्षा मंत्री से सवाल पूछते हुए ट्रंप को घेरा, अमेरिकी संसद में हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
राजनाथ सिंह की इतालवी समकक्ष से मुलाकात, सैन्य सहयोग पर बनी रणनीति
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, शुभेंदु बोले— 4 मई तक तस्वीर साफ