ब्रेकफास्ट और स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट मलाई पराठा बनाना सीखें
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 1 कप आटा
- 1/2 कप ताजी दूध की मलाई
- 2 चम्मच चीनी (आप अपने हिसाब से कम-ज्यादा कर सकते हैं)
- थोड़ा-सा इलायची पाउडर (अगर पसंद हो तो)
- 1 चम्मच घी या तेल
विधि :
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें। इसमें थोड़ा-सा नमक और घी डालकर मिला लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे को गूंथ लें, जैसा आप रोटी के लिए करते हैं। इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- एक दूसरे कटोरी में मलाई, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब आटे की एक लोई लें और उसे रोटी की तरह बेल लें।
- इस रोटी पर तैयार की हुई मलाई-चीनी का मिश्रण अच्छी तरह फैला दें।
- अब रोटी को तिकोने या चौकोर आकार में मोड़ लें।
- इसे धीरे-धीरे पराठे की तरह बेल लें। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा पतला न बेलें, वरना मलाई बाहर आ सकती है।
- तवा गरम करें और उस पर पराठे को दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेकें।
- आपका गर्मा-गर्म और स्वादिष्ट मलाई पराठा तैयार है। इसे बच्चों को उनकी पसंद की चटनी या बस ऐसे ही दें। यकीनन उन्हें यह बहुत पसंद आएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
रक्षा मंत्री से सवाल पूछते हुए ट्रंप को घेरा, अमेरिकी संसद में हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
राजनाथ सिंह की इतालवी समकक्ष से मुलाकात, सैन्य सहयोग पर बनी रणनीति
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, शुभेंदु बोले— 4 मई तक तस्वीर साफ