रजनीकांत की नई फिल्म पर फैंस का प्यार, थिएटर बने सेलिब्रेशन का मैदान
मुंबई : सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस का इंतजार खत्म हुआ और उनके पसंदीदा स्टार की मच अवेटेड फिल्म ‘कुली’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रजनीकांत की फैन फॉलोइंग अलग स्तर पर ही है। यही कारण है कि फैंस रजनीकांत की ‘कुली’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के रिलीज होने के बाद रजनीकांत के चाहने वालों के अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं। जिनमें अपने पसंदीदा स्टार के प्रति दीवानगी देखने को मिल रही है। कहीं फैंस ढोल नगाड़े बजाकर ‘कुली’ की रिलीज का जश्न मना रहे हैं, तो कहीं रजनीकांत की पूजा कर रहे हैं और उन पर फूल चढ़ा रहे हैं।
फूल लेकर पहुंची महिलाएं
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से एक वीडियो सामने आया है। इसमें 'कुली' की रिलीज का जश्न मनाते हुए महिलाएं फूल लेकर और पुरुष ढोल की थाप पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे फैंस
मदुरई में रजनीकांत के प्रशंसक 'कुली' की रिलीज का जश्न मनाते हुए ढोल-नगाड़ों पर नाचते दिखे। साथ ही फूलों की पंखुड़ियां बरसाते हुए फिल्म के पहले दिन का पहला शो देखने के लिए इकट्ठा हुए।
थिएटर के बाहर इकट्ठा हुई फैंस की भीड़
एक वीडियो चेन्नई से सामने आया है जहां फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार की फिल्म देखने के लिए थिएटर के बाहर इकट्ठा हुए हैं। साथ ही रजनीकांत के पोस्टर पर रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं। थिएटर के बाहर भारी संख्या में फैंस की भीड़ देखी जा सकती है।
मुंबई में भी दिखा ‘कुली’ का क्रेज
सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि मुंबई में भी रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का क्रेज देखने को मिल रहा है। मुंबई में भी थिएटर के बाहर रजनीकांत के फैंस इकट्ठा हुए हैं और फिल्म के जश्न में डांस करते नजर आए।
लोकेश कनगराज ने किया है निर्देशन
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 'कुली' में सोने की तस्करी की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा उपेंद्र कुमार, आमिर खान, श्रुति हासन, नागार्जुन और सत्यराज भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
राजनाथ सिंह की इतालवी समकक्ष से मुलाकात, सैन्य सहयोग पर बनी रणनीति
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, शुभेंदु बोले— 4 मई तक तस्वीर साफ
Iran को लेकर बयान से बढ़ा तनाव, पश्चिम एशिया में शांति प्रयास प्रभावित
ब्रिटेन में हाई-प्रोफाइल मुलाकात, कोहिनूर वापसी पर न्यूयॉर्क मेयर का बयान
*हेलमेट अभियान के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलनों में नवदंपतियों को हेलमेट वितरण* *“सुरक्षित जीवन की शुरुआत, हेलमेट के साथ”* कुलदीप सिंगी बाबा
संदिग्ध बूथों पर फिर वोटिंग, आयोग ने जारी किए निर्देश
नगर निकाय भर्ती मामले में ईडी सक्रिय, Ratna Ghosh के खिलाफ जांच
गंगा स्नान यात्रा पर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
क्रूज हादसे के बाद सीएम का ऐलान, बचाव दल को मिलेगी सम्मान राशि