हेलमेट हिट से हुआ असर, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खिलाड़ी के बाहर होने की पुष्टि
नई दिल्ली : इधर एशिया कप होना है, जिसके लिए भारतीय टीम का चुना जाना अभी बाकी है. उधर, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही व्हाइट बॉल सीरीज से एक के बाद एक खिलाड़ियों के टीम से बाहर होने का सिलसिला जारी है. इस व्हाइट ब़ॉल सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम से अब तक 3 खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं. बाहर होने वाले तीसरे खिलाड़ी का नाम मिचेल ओवन है, जो कि कन्कशन का शिकार हुए हैं. कन्कशन के चलते मिचेल ओवन सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के डिसाइडर से ही नहीं बल्कि उसके बाद होने वाली वनडे सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं.
कन्कशन का शिकार होकर बाहर हुए मिचेल ओवन
मिचेल ओवन कन्कशन का शिकार हेलमेट पर गेंद लगने से हुए. उनके हेलमेट पर साउथ अफ्रीकी पेस कैगिसो रबाडा की गेंद लगी थी. हालांकि, गेंद ने उनके हेलमेट के ग्रिल को हिट किया था, उसके बावजूद उन्हें परेशानी होती दिखी है. मिचेल ओवन को 12 दिन का आराम दिया गया है, जिसके चलते उनके वनडे डेब्यू का इंतजार बढ़ गया है.
वनडे डेब्यू का बढ़ा इंतजार
मिचेल ओवन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सिर्फ T20 खेला है. उन्होंने अब तक खेले 7 T20 इंटरनेशनल में 164.63 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके डेब्यू करने की संभावना बन रही थी. मगर कन्कशन के चलते उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा.
ये दो खिलाड़ी भी हो चुके हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर
लांस मॉरिस और मैट शॉर्ट बाकी दो खिलाड़ी हैं, जो कि इंजरी की वजह से इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम से बाहर हुए हैं. मॉरिस की पीठ में शिकायत हैं, जिसके चलते उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा है. वहीं मैट शॉर्ट भी अपने साइड स्ट्रेन से अब तक उबर नहीं पाए हैं. लांस मॉरिस और मैट शॉर्ट की जगह टीम में आरोन हार्डी और मैट कुन्हेमन को मिली है.
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा T20 16 अगस्त को खेला जाएगा. जबकि, वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अगस्त से होगी.
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
राजनाथ सिंह की इतालवी समकक्ष से मुलाकात, सैन्य सहयोग पर बनी रणनीति
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, शुभेंदु बोले— 4 मई तक तस्वीर साफ
Iran को लेकर बयान से बढ़ा तनाव, पश्चिम एशिया में शांति प्रयास प्रभावित
ब्रिटेन में हाई-प्रोफाइल मुलाकात, कोहिनूर वापसी पर न्यूयॉर्क मेयर का बयान
*हेलमेट अभियान के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलनों में नवदंपतियों को हेलमेट वितरण* *“सुरक्षित जीवन की शुरुआत, हेलमेट के साथ”* कुलदीप सिंगी बाबा
संदिग्ध बूथों पर फिर वोटिंग, आयोग ने जारी किए निर्देश
नगर निकाय भर्ती मामले में ईडी सक्रिय, Ratna Ghosh के खिलाफ जांच
गंगा स्नान यात्रा पर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
क्रूज हादसे के बाद सीएम का ऐलान, बचाव दल को मिलेगी सम्मान राशि