लम्बे समय से मंदिर के रास्ते पर गड्ढा जिसमें किचड़ रहता* *द्वारा--दिनेश जमींदार पत्रकार जीरापुर*
*
जीरापुर (सं.):-नगर में अनेकों स्थानों पर बारिश के कारण आम रास्ते पर पानी किचड़ की स्थिति बनी रहती है।
नगर के श्री बागवाले हनुमान मंदिर के रास्ते पर समतलीकरण नहीं होने से बारिश के दिनों में पानी भर जाता है तथा किचड़ जमा रहता है।
जिससे दर्शनार्थियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में श्रावण मास में मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त दर्शनार्थ पहुंचे लेकिन इस समस्या से जूझना पड़ा है।
नगर पंचायत में आवेदन देने एवं मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद भी अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ पिछले करीब 2 वर्षों से यह स्थिति उत्पन्न हो रही है।
नगर परिषद के जनप्रतिनिधि , वार्ड पार्षद , नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी एवं उपयंत्री को इस बारे में समिति सदस्य मधुसूदन दांगी ने व्यक्तिगत एवं पत्र देकर अवगत कराया गया।
किंतु उक्त समस्या का निराकरण नहीं हुआ है जिससे कि श्रद्धालुओं को काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं एवं कीचड़ होने से श्रद्धालु गिरकर चोटिल भी हो चुकें हैं।
जबकि मंदिर पर प्रतिदिन श्रद्धालु भक्तों का आना जाना बना रहता है। मंदिर पर प्रतिदिन संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त आते हैं जहां पर प्रसाद वितरण किया जाता है
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा
अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में