*  यूं तो कहने को राजगढ़ महाविद्यालय जिले का लीड महाविद्यालय है परंतु सुविधाओं के अभाव के कारण महाविद्यालय में आने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता हे एवं डॉक्यूमेंट जमा करने एवं क्लासेस लेने के लिए भी छात्रों को एक कमरे से दूसरे कमरे में भटकना पड़ता है। समस्त अव्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई राजगढ ने प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपकर चेताया की इस ज्ञापन के बाद व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन के दौरान अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।