प्रजापिता ब्रह्माकुमारी
 ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका  दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में ब्रहमाकुमारी संस्थान द्वारा विशाल रक्तदान अभियान का आयोजन किया जा रहा है ।रक्तदान कार्यक्रम प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित
किया जा रहा है। 22, 23 24 और 25 अगस्त को विभिन्न स्थानों में रक्तदान कैंप का आयोजन" एक बूंद अनंत आशीर्वाद, रक्तदान महादान" आदि थीम को लेकर आयोजित होगा।

जिला राजगढ़ में यह कार्यक्रम 24 अगस्त रविवार को श्री अंजनीलाल धाम मंदिर परिसर, खिलचीपुर नाका राजगढ़ में इस विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। 
उक्त कार्यक्रम को सुचारू ढंग से
संपादित करने के लिए सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने नगर के विभिन्न समाज के प्रमुखजनों एवं सेवाभावी संस्थानों को उनके विचार और सुझाव हेतु शिव वरदानभवन में आमंत्रित किया। उपस्थित प्रमुखजनों ने सुझाव साझा किए। ब्रह्माकुमारी सुरेखा  बहन ने विशाल रक्तदान अभियान के बारे में सभी को जानकारी दी। सभी ने उमंग उत्साह के साथ इस महान सेवा कार्य हेतु समर्पित निस्वार्थ भाव
से सहयोग प्रदान करने का संकल्प किया।उपस्थितजनों का मधु दीदी ने  स्वागत करते  अभियान को सफल बनाने की अपील की ।   
बैठक में प्रमुख रूप से गायत्री परिवार, अहिंसा  वेलफेयर सोसाइटी, कृपा सोशल वेलफेयर सोसाइटी,गौ सेवा समिति, विजयवर्गीय समाज, मेडतवाल समाज, ब्राह्मण समाज, सोनी समाज,मेवाडे समाज,करणी सेना, विद्यार्थी परिषद
समेत अन्य विभिन्न समाजों और संस्थाओं को मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने का आश्वासन मिला।