*-*

जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (IPS)के मार्गदर्शन में थाना बोडा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 20.08.2025 को मुखबीर सूचना पर थाना बोडा पुलिस द्वारा गुलखेडी जोड़ पर एक महिला को नीली स्कूटी पर संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई। आरोपी चंदा पति गोतम सांसी, उम्र 28 वर्ष, निवासी गुलखेडी की स्कूटी की डिग्गी से 07.89 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक (कीमत लगभग ₹24,000/-) तथा एक स्कूटी (कीमत ₹60,000/-) जप्त की गई।

आरोपी चंदा के मेमो पर अन्य सह-आरोपियों से भी नशे का कारोबार संचालित करने  के संबंध में – *1.आरोपी शोभा पति सुधीर सांसी (उम्र 40 वर्ष, निवासी गुलखेडी): इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा, यूपीआई बार कोड, इंजेक्शन, सीरिंज एवं कांच की शीशी।* 

 *2. आरोपी रेखाबाई पति मुकेश सिसोदिया (उम्र 45 साल, निवासी गुलखेडी): सिल्वर बॉडी इलेक्ट्रॉनिक कांटा, प्लास्टिक कवर, सफेद कागज के टुकड़े एवं पारदर्शी पॉलीथिन*            

*3. आरोपी संतोष पिता हजारीलाल सिसोदिया (उम्र 36 साल, निवासी गुलखेडी): इलेक्ट्रॉनिक कांटा, स्टील की चम्मच, सफेद कागज के टुकड़े एवं 15-16 पारदर्शी पॉलीथिन।*  बरामद किया गया।

संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 254/25, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

*कार्यवाई में विशेष योगदान* 
थाना प्रभारी उ.नि. धर्मेन्द्र शर्मा, उ.नि. आर.पी. मिश्रा, उ.नि. हुकुमसिंह कांकरवाल, सउनि मांगीलाल शिवहरे, प्रआर 681 धनसिंह, प्रआर 642 रामनारायण जटिया, प्रआर 739 राहुल राज, आर.823 कपिल अटारिया, आर.14 महेश राजपूत, आर.334 दुष्यंत जाट, आर.922 सुनील सोलंकी एवं म.आर.993 सुमन सिंह।