संडावता राहुल गौड़ । नगर के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में  वर्तमान सत्र में वाणिज्य विषय विभाग के द्वारा शुरू तो कर दिया गया मगर विडंबना है, की शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा बच्चे भुगत रहे है,ना तो वाणिज्य विषय के लिए पोर्टल पर शिक्षको के पद शो रहे है जिससे कक्षा 11वी के आठ बच्चो की पढ़ाई अधर में अटकी हुई है।लगभग स्कूल शुरू हुए तीन महीने हो जाने के बाद भी विभाग की नींद नही खुली है।वही जब इस विषय में बच्चो से बात की तो उन्होंने बताया की शिक्षक व पुस्तकें न होने की वजह से हमारी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।ओर एक दिन बाद हमारी त्रैमासिक परीक्षा शुरू होने वाली है। हम परीक्षा में क्या लिखेंगे कुछ समझ में नहीं आ रहा है। जब हमारे विद्यालय में वाणिज्य विषय शुरू हो तो हमे लगा की अब वाणिज्य की पढ़ाई के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। मगर विडंबना है की अभी तक शिक्षक की पद स्थापना तथा पुस्तके न मिलने से पढ़ाई शुरू ही नही हो पा रही है।

इनका कहना 

मेरे द्वारा लिखित में जिला शिक्षा अधिकारी सर को वाणिज्य विषय के शिक्षक व पुस्तको के लिए 2 से 3 बार पत्र लिखा गया है।जैसे ही आगे से पुस्तके आएगी हम बच्चो को वितरित कर देंगे।

डॉ.महेश वर्मा 
 प्राचार्य 
संडावता