खुशियों की दास्ता* *राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से मिली दिव्यांशी को सुनने बोलने की सौगात* *मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत हुई दिव्यांशी की नि:शुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट की सर्जरी*
*
*राजगढ़ 26 अगस्त, 2025*
बेबी दिव्यांशी उम्र 3 वर्ष पिता मंगलेश सेन जीरापुर जिला राजगढ़ अपनी बेटी के स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित थे। दिव्यांशी के सुनने बोलने की समस्या को लेकर पूरा परिवार दुखी था कि कैसे उनकी बेटी सब बच्चो की तरह सुन व बोल पाएगी।
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पाया की दिव्यांशी सुन बोल नही पाती तुरंत जिला चिकित्सालय के लिए भेजने की सलाह दी। जंहा जिला चिकित्सालय मैं परीक्षण किया गया और बच्चे का पंजीयन कर अग्रिम कान की जांच हेतु भेजा गया। जांच उपरांत रिपोर्ट आने पर डॉक्टर द्वारा पुष्टि कि गई की बच्ची को आपरेशन करवाना होगा।
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल के निर्देशन में तत्काल सर्जरी हेतु आदेश बनाया गया एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत 6 लाख 50 हजार रुपए की नि:शुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट की सर्जरी 24 मई, 2025 को शासन से अनुबंधित श्री अरबिन्दो हॉस्पिटल इंदौर में करवाई गई।
सर्जरी के बाद दिव्यांशी का पूरा परिवार बहुत खुश है और शासन की योजना दिव्यांशी के लिए वरदान साबित हुई। जिला समन्यवक श्री दीपक सक्सेना द्वारा बताया गया कि जितनी कम उम्र में बच्चे की सुनने बोलने से वंचित समस्या की जानकारी मिलेगी तो उसका उपचार सर्जरी जल्दी हो तो बच्चे को सुनने बोलने में ज्यादा लाभ होगा। दिव्यांशी के पिता श्री मंगलेश सेन ने कलेक्टर डॉ. मिश्रा व स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।
तबीयत बिगड़ने पर शरद पवार भर्ती, बारामती दौरा टला—सुप्रिया सुले ने बताया हाल
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान
मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
गौर पुल के नीचे चक्काजाम, घंटों थमा रहा ट्रैफिक