श्रद्धा की तलाश में निकला परिवार, पोस्टर और इनाम की घोषणा
इंदौर। इंदौर की श्रद्धा तिवारी 5 दिन से लापता है. अब तक उसका कोई भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस को जांच के दौरान एक और CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें श्रद्धा तिवारी जाते हुए नजर आ रही है। वहीं, टोटका अपनाने के बाद अब श्रद्धा के पिता ने उसकी जानकारी देने वाले को 51,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
51 हजार रुपए का इनाम
लापता श्रद्धा तिवारी के पिता अनिल ने उसकी जानकारी देने वाले को 51, 000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। वह 5 दिन से लापता है।
घरवालों ने अपनाया टोटका
श्रद्धा तिवारी को खोजने के लिए उसके परिजनों ने एक टोटका भी अपनाया है। उसके घरवालों ने घर के गेट पर श्रद्धा की उल्टी तस्वीर लटका दी है। यह वही टोटका है, जो इंदौर के मशहूर सोनम रघुवंशी केस में सोनम को खोजने के लिए उसके परिजनों ने अपनाया था।
घर से नाराज होकर निकली थी श्रद्धा
अब तक जांच में सामने आया है कि 21 साल की श्रद्धा की माता-पिता से किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। इसके बाद ही 23 अगस्त को श्रद्धा अपने घर से नाराज होकर निकली थी। वह न तो अपना फोन लेकर गई और न ही पैसे। 4 दिन बीतने के बाद पांचवे दिन भी अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है. MIG थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
नया CCTV फुटेज आया सामने
श्रद्धा तिवारी के जाने का नया CCTV फुटेज सामने आया ह।. इस वीडियो में भी वह अकेली जाती हुई नजर आ रही है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं, परिजन भी परेशान हैं।
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव