गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया: लिल नैस एक्स ने बताया कैसा रहा जेल का अनुभव
मुंबई: रैपर और गायक लिल नैस एक्स को बीते कुछ दिन पहले वेंचुरा बुलेवार्ड पर अर्ध नग्न अवस्था में घूमने और लॉस एंजेलिस की पुलिस पर कथित तौर पर हमला करने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था। इस वजह से रैपर को जेल में डाल दिया गया था। इस मामले में अब रैपर को जमानत मिल गई है। जानिए जमानत के बाद क्या बोले लिल नैस एक्स।
पिछले चार दिन काफी डरावने रहे
मंगलवार रात रैपर लिल नैस एक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "पिछले चार दिन बहुत डरावने रहे हैं।" इसके साथ ही आपको बताते चलें कि उन्होंने इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी कि आखिर क्या हुआ था। वहीं उनके प्रतिनिधियों ने भी इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया है।
रैपर को इस शर्त पर मिली जमानत
रैपर जब अदालत में पेश हुए, तो उन्होंने पर खुद को निर्दोष बताया। उन्हें 75,000 अमेरिकी डॉलर की जमानत राशि के साथ बेल मिली। इसके साथ ही शर्त रखी गई है कि वह अपने नशे की आदत का ट्रीटमेंट कराएंगे। वहीं अब वह अपनी अगली सुनवाई से पहले 15 सितंबर को अदालत में पेश होंगे।
रैपर पर लगे ये आरोप
अधिकारियों ने बताया कि लिल नैस एक्स लॉस एंजिल्स के सैन फर्नांडो वैली की सड़क पर नग्न अवस्था में घूम रहे थे। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर हमला किया था। एक आपराधिक शिकायत में कहा गया है कि तीन अधिकारी घायल हुए हैं। इसके साथ ही रैपर पर एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने और उन्हें घायल करने के तीन गंभीर अपराधों के साथ-साथ एक कार्यकारी अधिकारी का विरोध करने का भी आरोप लगाया गया है।
कौन हैं लिल नास एक्स?
अटलांटा के 26 वर्षीय रैपर और गायक लिल नैस एक्स को 2018 के अपने सबसे प्रसिद्ध एल्बम "ओल्ड टाउन रोड" के लिए जाना जाता है। यह गाना दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा रैपर को साल 2021 में आए ‘मोंटेरो’ एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया था।
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव