तलेन 

मुकेश यादव 


आए दिन शादी के नाम पर लुटेरी दुल्हन शादी के बाद धन दौलत लूट कर फरार होने के प्रकरण आए दिन देखे जा रहे हैं इसी प्रकार नगर में 16 अगस्त को मनोज कुमार परतानी आयु 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 8 तलेन की पत्नी जामवती बाई आयु 23 वर्ष जाति गोड दो बच्चे एक पुत्री डेढ़ वर्ष  एक पुत्र 4 वर्ष को छोड़कर रात्रि ऊपर छत से पड़ोस के निर्माण दिन मकान से कूद कर 10 लख रुपए के सोने के जेवर एकलाख चारहजार रुपए नगद लेकर फरार हो गई पीड़ित मनोज कुमार परतानी  को उस पर शंका होने पर दिनांक 14 अगस्त को तलेन थाने में आवेदन दिया था जिसमें उल्लेख किया गया था कि मेरे पास 921488 5105 एवं 9555452612 करीब 4 मोबाइल नंबर से आए दिन फोन आते हैं जब मैं उससे बात की तो उसका कहना है कि तेरी पत्नी को हम उठा ले जाएंगे जब मैं पत्नी से पूछा तो उसने मना कर दिया कि मुझे नहीं मालूम किसके नंबर है 16 अगस्त की रात्रि को फरार हो गई तब मनोज कुमार परतानी ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज की तलेन थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज की गई 23 अगस्त को फिर मनोज कुमार परतानी के पास फोन नंबर 8595067944 से फोन आया उसकी पत्नी द्वारा बात की गई उसका कहना था कि मेंने विवाह कर लिया है मैं अब नहीं आऊंगी मनोज कुमार परतानी ने मोबाइल से उसकी पत्नी से तलेन थाने में पुलिस आरक्षक द्वारा उसकी पत्नी से बात कराई गई पीड़ित मनोज कुमार परतानी ने बताया कि जिन-जिन नंबरों से बात हुई जो जो नंबर अभी तक है करीब आधा दर्जन मोबाइल नंबर में तलेन थाने में दे चुका हूं दो आवेदन दे चुका हूं गुमशुदगी की पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज भी की गई परंतु मुझे अभी तक कोई न्याय नहीं मिला मैं बर्बाद हो गया मेरे छोटे-छोटे बच्चे बिलख रहे हैं मैं न्याय के लिए तलेन थाने में चक्कर काट रहा हूं लुटेरी दुल्हन पर प्रकरण कायम कर मेरे जेवरात रुपए दिलाए जाए ताकि मेरे बच्चों को काम आ सके उल्लेखनीय है कि इस लुटेरी दुल्हन को ले जाने में करीब आधा दर्जन लोग सम्मिलित है इस लुटेरी दुल्हन का पता ग्राम ढेढूं‌ तहसील हररई जिला छिंदवाड़ा है अगर पुलिस रुचि लेकर पीड़ित की मदद करती है तो उसे न्याय मिलने की पूर्ण संभावना है
समाचार पीड़ित एवं पुलिस थाना एफ आई आर के अनुसार