ट्रस्ट के निर्वाचित अध्यक्ष सेठ मोहनदास करोड़िया के नेतृत्व में सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

रामगंजमंडी,  अखिल भारतीय मेडतवाल समाज के निर्वाचित ट्रस्ट की बैठक सोमवार को श्री फलौदी माताजी मंदिर, खैराबाद पर अध्यक्ष सेठ मोहनदास करोड़िया ब्यावरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। ट्रस्ट के महामंत्री पुरूषोत्तम घाटिया ने बताया कि गत 10 अगस्त को समाज के वंशानुगत पूर्व अध्यक्ष सेठ माणकचन्द आचोलिया का स्वर्गवास होने पर 21 अगस्त को उनके द्वादशा कार्यक्रम में झालरापाटन में पगड़ी दस्तूर रस्म हुई जिसमें उनके रिश्तेदार एवं परिजन मौजूद रहे। लेकिन कुछ तत्वों ने स्व.माणकचन्द आचोलिया के ज्येष्ठ पुत्र घनश्याम आचोलिया को समाज का वंशानुगत अध्यक्ष मनोनीत करने का भ्रामक समाचार सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसका समाज द्वारा निर्वाचित सभी ट्रस्टियों ने खंडन करने हुये इसका कडा विरोध किया। निर्वाचित ट्रस्टियों ने सर्वसम्मति से कहा कि सम्पूर्ण मेडतवाल समाज ने सेठ मोहनदास करोड़िया ब्यावरा को ट्रस्ट का अध्यक्ष निर्वाचित किया है। इसलिये समाज द्वारा भविष्य में वंशानुगत अध्यक्ष मनोनीत करने की परंपरा समाप्त कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष फरवरी माह में देवस्थान विभाग के दिशा-निर्देशानुसार अ.भा. मेडतवाल वैश्य समाज के दस घर चुल्हा भेंट धारक परिवारों की खैराबाद में सामूहिक बैठक हुई थी जिसमें निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा लोकतांत्रिक ढंग से ट्रस्ट के चुनाव सम्पन्न हुए थे। जिसमें सेठ मोहनदास करोड़िया ब्यावरा अध्यक्ष, पुरूषोत्तम घाटिया बकानी महामंत्री, कैलाशचंद दलाल कोटा कोषाध्यक्ष सहित कुल 21 ट्रस्टी निर्वाचित घोषित किये गये थे। इन निर्वाचित 21 ट्रस्टीगणों को देवस्थान विभाग द्वारा प्रपत्र-4 में दर्ज कर वैधानिक मान्यता भी प्रदान कर दी गई है। बैठक में समाज के आगामी अन्नकूट महोत्सव एवं बसंत पंचमी उत्सव पर ज्यादा से ज्यादा कुपन वितरण करने, जरूरतमंद युवाओं को शिक्षा ऋण, विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। अंत में समाज के पूर्व वंशानुगत अध्यक्ष सेठ माणकचंद आचोलिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये रहे ट्रस्ट की बैठक में मौजूद
ट्रस्ट की बैठक में अध्यक्ष सेठ मोहनदास करोड़िया, महामंत्री पुरूषोत्तम घाटिया, कोषाध्यक्ष कैलाशचंद दलाल सहित सभी निर्वाचित ट्रस्टियों के अलावा मंदिर समिति के महामंत्री विष्णु प्रसाद करोड़िया,मण्डावर, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र फोफलिया सुनेल, उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद करोड़िया खरा सोना इन्दौर, पूर्व महामंत्री गोपालचंद्र गुप्ता बारवां वाले भोपाल, पूर्व महामंत्री घनश्याम मोड़ीवाल मोड़क,एडवोकेट शिवनारायण कपास्या,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता पनवाड,, कर सलाहकार दिनेशचंद गुप्ता, सीए योगेन्द्र गुप्ता,कोटा, विधि सलाहकार एडवोकेट चन्दन गुप्ता रामगंजमंडी, मूलचंद गुप्ता झालावाड़ मौजूद रहे।