परिवहन विभाग द्वारा जिले में की गई यात्री बसों की चेकिंग* *नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 5 बसों पर कुल 28 हजार रुपए का लगाया जुर्माना
**
*राजगढ़ 31 अगस्त, 2025*
परिवहन विभाग द्वारा शनिवार एवं रविवार को जिले में यात्री बसों की चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र वैश्य एवं चेक पॉइंट-1 प्रभारी श्रीमती अनामिका कोली के नेतृत्व में की गई, इस कार्रवाई में दस्तावेजों की कमी, फिटनेस व पीयूसी की अवधि समाप्त होने और क्षमता से अधिक सवारी जैसे मामले सामने आए।
जिला परिवहन अधिकारी श्री वैश्य द्वारा परिवहन के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 5 बसों पर कुल 28 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही अधिकारियों द्वारा बस संचालकों को चेतावनी दी कि यात्री सुरक्षा से जुड़े सभी प्रावधानों का पालन करें और आवश्यक दस्तावेज समय पर नवीनीकृत रखें।
जिला परिवहन अधिकारी श्री वैश्य ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
महंगाई सूचकांक के अनुसार एमपी कर्मचारियों के वेतन में 1 अप्रैल से बढ़ोतरी
ईरान बनाम अमेरिका: कंपनियों को क्यों बनाया लक्ष्य – प्रेशर पॉलिटिक्स या बदला?
जिंदा महिला के खिलाफ फर्जी मृत्यू दर्ज, जमीन कब्जे का आरोप; कलेक्टर ने कार्रवाई का निर्देश दिया
घबराने की जरूरत नहीं, भारत के ईंधन भंडार की क्षमता 40 दिन तक सुनिश्चित
हाईकोर्ट का अपडेट: 60 लाख मामलों में से अधिकांश निपटाए गए, जल्द होगा सभी पर फैसला
प्रशासनिक बदलाव: वन विभाग में चार IFS अधिकारियों का तबादला
शराब दुकान के खिलाफ बवाल, महिलाओं ने हाईवे पर लगाया जाम