पॉलिटेक्निक चौराहे से किसान पथ तक सफर होगा आसान, IIT कानपुर की रिपोर्ट से खुला एलिवेटेड रोड का रास्ता
लखनऊ: अयोध्या रोड पर ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड निर्माण की लेकर एलडीए ने नया फैसला लिया है। अब पॉलिटेक्निक चौराहे से किसान पथ तक निर्मित होने वाले एलिवेटेड को लेकर आईआईटी कानपुर की टीम को रिसर्च का जिम्मा सैंपा जाएगा। आईआईटी के विशेषज्ञ बताएंगे कि एलिवेटेड किस रूट से कितनी हाइट पर निर्मित होगा। इस निर्माण कार्य के दौरान अड़चन आ रहे फ्लाईओवर को कितना तोड़ना है और उनके पिलर को किस तरह इस्तेमाल करना है, इस पर टीम रिसर्च करेगी। इसके अलावा निर्माण कार्य के दौरान कम से कम भवनों के अधिग्रहण पर ध्यान होगा, जिससे निर्माण कार्य की लागत कम रह सके। आईबाईटी के विशेषज्ञ अगले सप्ताह तक निरीक्षण के लिए पहुंचेगे। एलडीए मुख्यालय में प्रमुख सचिव आवास की बैठक में ये फैसला लिया गया।
अयोध्या जाने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को राहत
पालिटेक्निक चौराहे से किसान पथ के बीच एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्तव एलडीए की ओर से शासन को भेजा गया है। अयोध्या रोड पर छह लेन की एलिवेटेड रोड बनेगी जो पालिटेक्निक चौराहे से उठेगा और किसान पथ से कनेक्ट होगा। इससे अयोध्या जाने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को पालिटेक्निक चौराहे से इंदिरा नहर तक जाम से राहत मिलेगी। यही नहीं अयोध्या के अलावा बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, सीतापुर जाने वाले हल्के व भारी वाहनों की गति बढ़ेगी। करीब नौ किमी. लंबे एलिवेटेड को पालीटेक्निक फ्लाईओवर से कनेक्ट किया जाएगा और ऊपर ही ऊपर इसे किस्सान पथ से जोड़ दिया जाएगा। अगर किसी को आउटर रिंग रोड पर जाना हो, वह इसका प्रयोग करके सीधे शहर के बाहर जा सकता है।
प्रॉजेक्ट पर खर्च होंगे 2219 करोड़ रुपये
पॉलिटेक्निक चौराहे से किसान पथ को कनेक्ट करने में करीब 2219 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अगर कोई बधा नहीं आती तो तीन साल का समय लगेगा। इसके बनने के दौरान रूट डायवर्ट करना पड़ेगा। एलिवेटेड निर्माण पर खर्च 1,996 करोड़ रुपये, जमीन अधिग्रहण पर खर्च 165 करोड़ रुपये, यूटिलिटी शिफ्टिंग पर खर्च 58 करोड़ रुपये होगा।
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज
विपक्ष ने घेरा, सरकार ने कोसा: महिला आरक्षण बिल बना सियासी अखाड़ा
दिल्ली कैपिटल्स vs आरसीबी: क्या अपने 100वें होम मैच को जीत के साथ यादगार बनाएगी बेंगलुरु?
कलेक्टर को सूचना देना अनिवार्य; छत्तीसगढ़ के नए धर्म कानून पर उठने लगे विरोध के स्वर
पंकज चौधरी और पीएम मोदी के बीच घंटों मंथन: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े धमाके के आसार