जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. राजगढ़ (ब्यावरा) म.प्र.की 74वीं वार्षिक साधारण सभा कलेक्टर/प्रशासक महो, डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैंक प्रधान कार्यालय राजमहल राजगढ़ में सम्पन्न हुई।
बैठक में सदस्य समितियो के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बैठक में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.एस.बारोटिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा विवरण प्रस्तुत किया गया। वित्तीय वर्ष मे बैंक द्वारा 107506 किसानो को राशि रु. 45103.94 लाख का ऋण वितरण किया गया, वर्ष मे बैंक को राशि रु. 180.49 लाख का लाभ हुआ है तथा बैंक राशि रु. 1371.43 लाख के संचित लाभ मे है इसके अतिरिक्त बैंक की निम्न उपलब्धियां रहीः-
1. रबी वर्ष 2025-26 समर्थन मूल्य पर गेहूँ, चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन हेतु बैंक से सम्बद्ध (पैक्स) संस्थाओ द्वारा 79603 किसानो का पंजीयन किया गया जिसमे से 133953 किसानो से कुल मात्रा 39,03,986.00ु क्विटंल राशि रु. 1046.03 करोड की खरीदी की गई, इन्ही मे से लिंकिंग के माध्यम से 26537 किसानो से 93.01 करोड़ की वसूली प्राप्त की गई। 2. भारत शासन की पैक्स कम्प्यूटराईजशन योजना अन्तर्गत जिले की समस्त 140 पैक्स का गो-लाईव किया गया। 3. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अन्तर्गत 1324 सदस्यो मे से 06 सदस्यो एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अन्तर्गत 10009 सदस्यो में से 2 सदस्यो के उत्तराधिकारियो को कुल बीमा क्लेम 16.00 लाख का लाभ प्रदाय किया गया। 4. वित्तीय वर्ष मे बैंक द्वारा राशि् रु. 28.24 करोड़ की अमानतो मे वृद्धि की गई।
इस अवसर पर कलेक्टर महो, द्वारा बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सभी सदस्य समितियो से चर्चा की गई समितियो मे नवीन सदस्य बनाये जावे तथा शाखाओ मे अमानत खातो में वृद्धि करने एवं वसूली लक्ष्यो की शतप्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश दिये है।
केंद्रीय बैंक ने वित्तीय स्थिरता बनाए रखने पर जोर
रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता, बड़वानी में महसूस हुआ भूकंप
ट्रैफिक मैनेजमेंट कमजोर, रेवेन्यू बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस
ठंड का असर: केदारनाथ-यमुनोत्री धाम में बर्फ़बारी, मौसम ने ली करवट
महिलाओं ने स्वयं की मेहनत और योजना के सहयोग से सफलता पाई
सीजफायर की आड़ में हमले, UAE-कुवैत और ईरान में बड़े सुरक्षा हादसे
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत का रुख साफ, कहा- हम स्वागत करते हैं
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
नए उपकरण और तकनीक से काम की गुणवत्ता बढ़ेगी
क्रिकेट जगत में भी चर्चा का विषय बना मामला