हाथरस में सड़क सुरक्षा अभियान, यातायात नियमों का पालन करने की अपील
हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दुर्घटना संभावित स्थानों और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ओवरलोड वाहन, अधिक सवारियाँ, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट, दोषपूर्ण नंबर प्लेट और ओवरस्पीड जैसी उल्लंघनों की चैकिंग की।इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों के चालान काटे गए। आम जनता को वाहन चलाते समय सुरक्षित व्यवहार, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन में हेलमेट, निर्धारित गति का पालन और नशे की स्थिति में वाहन न चलाने की जानकारी दी गई।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि ओवरलोडिंग, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना, काली फिल्म, मोडीफाइड साइलेंसर, हूटर व प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का पालन सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त