उत्तर प्रदेश में उमस के बाद बारिश का दौर शुरू, लखनऊ समेत 40 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। सोमवार को पूर्वांचल से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार को लखनऊ तक पहुंच गया।
मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में बुधवार को छिटपुट बरसात होगी, लेकिन शुक्रवार लखनऊ के साथ मध्य व पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों में भारी वर्षा के पूर्वानुमान हैं। प्रदेश में पांच अक्टूबर से मानसून की विदाई संभव है।
लखनऊ में आज और कल हल्की से मध्यम वर्षा का अलर्ट
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार से अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के अवध, पूर्वांचल और मध्यांचल में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं तेज बरसात की संभावना है। अभी तक ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप की वजह से मौसम शुष्क बना हुआ था, लेकिन तीन दिन की बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। लखनऊ में सोमवार को लखनऊ और बुंदेलखंड के कुछ जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पूर्वी यूपी में दो दिन जमकर बरसेंगे बादल
गुरुवार और शुक्रवार को दिन व रात के पारे में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर क्षेत्र बनने से एक अक्टूबर से अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के पूर्वांचल और मध्यांचल में अचानक मौसम बदला है, जिसकी वजह से बारिश का दौर शुरू हुआ है।
यहां पर बरसात के आसार
प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, जौनपुर, आजमगढ़, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर और आसपास के इलाकों में चार और पांच अक्टूबर को मध्यम से भारी बरसात के आसार हैं।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त