दशहरा पोस्ट से बढ़ी फैंस की बेसब्री, ‘रामायण’ टीम पर बरसी मांगों की बौछार
मुंबई: देश में आज दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ के मेकर्स फिल्म से जुड़ी कोई नई अपडेट या कोई नया पोस्टर आज जारी कर सकते हैं। इस बीच अब मेकर्स ने दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस फिल्म के बारे में नए अपडेट को लेकर उत्साहित हो गए। जानिए इस दशहरा की पोस्ट में क्या है खास?
पुराना पोस्टर शेयर कर दी शुभकामनाएं
रामायण फिल्म के आधिकारिक एक्स ‘अकाउंट द वर्ल्ड ऑफ रामायण’ पर मेकर्स की ओर से दशहरा की शुभकामनाएं दी गईं। मेकर्स ने एक मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक तीर तेज गति से जाता हुआ दिखता है। अंत में वो तीर जहां पर प्रकाश करता है वहां पर रणबीर कपूर और यश के राम और रावण के किरदारों में एक झलक दिखती है। यहीं पर हिंदी में शुभ दशहरा लिखकर आता है। ये वैसी ही झलक है, जैसा पोस्टर मेकर्स ने अनाउंसमेंट के समय जारी किया था। ऐसे में जो फैंस दशहरा के मौके पर फिल्म के बारे में कोई नए पोस्टर की आस कर रहे थे, वो निराश हुए हैं।
फैंस हुए निराश, बोले- कुछ तो नया लाते
अब मेकर्स की ओर से कोई नया पोस्टर या नई अपडेट न जारी करने पर फैंस ने नाराजगी भी जताई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘कुछ तो नया पोस्टर या विजुअल अपडेट करो। कब तक पुराना टीजर ही रिपीट पर देखें। फिल्म की टीम से अपील है दीवाली पर कुछ नया अपडेट जरूर दीजिएगा।’ एक अन्य यूजर ने भी मेकर्स से कुछ नया लाने की अपील की। वहीं कई फैंस ने मेकर्स से कहा है कि अब कम से कम दीवाली पर निराश मत करना और कुछ न कुछ नया अपडेट देना।
दो पार्ट में रिलीज होगी रामायण
‘रामायण’ की बात करें तो नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दीवाली के मौके पर रिलीज होना है। जबकि दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर आना है। फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। मेकर्स ने अब तक सिर्फ फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के समय एक टीजर वीडियो जारी किया था। इसमें रणबीर कपूर और यश के किरदार की सिर्फ हल्की सी एक झलक दिखती है। अब फैंस मेकर्स से फिल्म के नए अपडेट की मांग कर रहे हैं।
केंद्रीय बैंक ने वित्तीय स्थिरता बनाए रखने पर जोर
ट्रैफिक मैनेजमेंट कमजोर, रेवेन्यू बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस
ठंड का असर: केदारनाथ-यमुनोत्री धाम में बर्फ़बारी, मौसम ने ली करवट
महिलाओं ने स्वयं की मेहनत और योजना के सहयोग से सफलता पाई
सीजफायर की आड़ में हमले, UAE-कुवैत और ईरान में बड़े सुरक्षा हादसे
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत का रुख साफ, कहा- हम स्वागत करते हैं
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
नए उपकरण और तकनीक से काम की गुणवत्ता बढ़ेगी
क्रिकेट जगत में भी चर्चा का विषय बना मामला
मौके से लग्जरी कार और कई महंगे गैजेट्स बरामद