राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन नई दिल्ली में आमंत्रित मुख्य युवा वक्ता के रूप में डॉ. नयन प्रकाश गांधी शामिल 'फ्यूचर लीडर अवार्ड फॉर सस्टेनेबल सोशल चेंज' से गांधी हुए सम्मानित
राष्ट्रीय शिक्षासम्मेलन–2025, जिसका आयोजन एलीट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ईसीसीआई)ने नई दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में किया, मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतिष्ठित सम्मेलन में पूर्व मंत्री श्री सुरेश पचौरी, आईसीटीई से डॉ. बुद्धा चंद्रशेखर, प्रतिष्ठित पब्लिक आलसी सीएसआर एक्सपर्ट लीडरशिप कोच डॉ. नयन प्रकाश गांधी, यूथ कॉर्पोरेट लीडर स्पीचगियर भरत बी. चंद्रा, प्रो.हितेंद्र मिश्रा,अंतराष्ट्रीय एजुकेशन लीडर नोएडा फिल्म सिटी फाउंडर डॉ.संदीप मारवाह, ,मेजर सी.एम. भांडा (सेवानिवृत्त), ले. कर्नल रतन सिंह गाबा, डॉ. कुंवर शेखर विजेंद्र, डॉ. कैलाश बिहारी सिंह, डॉ. दीपक कुमार, सीए दीनदयाल अग्रवाल, प्रो. विजय कुमार दीवान, सीए शंकर अंदानी, डॉ. कृष्ण चहल समेत देश के अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थित रही। सम्मेलन का मुख्य एजेंडा शिक्षा मंत्रालय की नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप उच्च शिक्षा को उद्योग की मांगों के अनुसार रूपांतरित करना, कौशल-आधारित शिक्षा और व्यावहारिक अनुभव को बढ़ावा देना रहा। कोटा राजस्थान से आमंत्रित अतिथि और मुख्य वक्ता पैनलिस्ट के रूप युवा प्रबंधन विश्लेषक, इंटरनेशनल लीडरशिप करियर कोच पब्लिक पॉलिसी विशेषज्ञ डॉ. नयन प्रकाश गांधी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए औपचारिक डिग्री के साथ व्यावहारिक, उद्योग-उन्मुख कौशलों का रणनीतिक एकीकरण जरूरी है। उन्होंने इनोवेटिव नेतृत्व, उद्योग-अकादमिक सहयोग और NEP 2020 के समावेशी ढांचे के क्रियान्वयन पर बल दिया। सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, और औद्योगिक जगत के प्रमुखों का योगदान अतुलनीय रहा। श्री सुरेश पचौरी ने सरकार की भूमिका और जनसांख्यिकीय लाभांश को सही कौशल से समृद्ध करने के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. बुद्ध चंद्रशेखर (AICTE) ने तकनीकी शिक्षा के अनुकूलन और इंटर्नशिप, फैकल्टी विकास द्वारा उद्योग प्रासंगिकता को बढ़ाने की बात कही। वहीं डॉ. संदीप मारवाह (AAFT) ने रचनात्मक उद्योगों में व्यावहारिक शिक्षा मॉडल की जरूरत को रेखांकित किया। अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कौशल-केंद्रित शिक्षा और उद्योग-शैक्षिक तालमेल को बढ़ावा देने के उपाय बताए।
सम्मेलन के निदेशक मानवेंद्र और परविंदर के सफल नेतृत्व में यह राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन–2025 एक नया मानदंड गढ़ते हुए शिक्षा व उद्योग के बीच प्रभावी और टिकाऊ सहयोग को दिशा देता नजर आया। सम्मेलन के समापन अवसर पर कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तित्व के साथ पूरे देश भर से विभिन्न राज्यों के चयनित प्रतिभाओं में राजस्थान कोटा शिक्षा नगरी से डॉ. नयन प्रकाश गांधी को 'ECCI फ्यूचर लीडर अवार्ड फॉर सस्टेनेबल सोशल चेंज ऑफ द ईयर 2025' से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें सतत विकास के लिए किए गए शोध, युवाओं के लिए वर्चुअल करियर मार्गदर्शन, युवा पेशेवरों और स्टार्टअप्स के प्रोफेशनल ग्रोथ हेतु उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान देशभर से आए विशेष आमंत्रित अतिथियों और उपरोक्त सभी विशिष्ट व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति में दिया गया।डॉ. गांधी को मिला यह पुरस्कार उनके अनुसंधान और सामाजिक नवाचार में नेतृत्व, युवाओं के सशक्तिकरण तथा उद्योग-अकादमिक साझेदारी को प्रोत्साहित करने के लिए ECCI द्वारा एक नई पहचान दर्शाता है, जिससे भारत के भविष्य निर्माण की प्रक्रिया को नई गति और दिशा मिलती है।
*जिले का कोई भी मरीज डायलिसिस से वंचित नहीं रहेगा – राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल* *जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार 4 हाईटेक मॉड्यूलर ओटी का किया निरीक्षण* *अब गंभीर सर्जरी के लिए नहीं जाना होगा बाहर, मेजर, माइनर और ऑर्थो के लिए अलग - अलग ओटी की सुविधा* कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ
बंगाल को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा आरोप, गिरफ्तारी की जताई आशंका
चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से