‎ 


खिलचीपुर। मध्य प्रदेश राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में पहुंची श्री श्याम अरदास रथ यात्रा समिति रायपुर (छत्तीसगढ़) के तत्वाधान में द्वितीय डाक ध्वज एवं रथ यात्रा  गुरुवार दोपहर के समय खिलचीपुर  पंचमुखी हनुमान , महादेव मंदिर पहुंची जहां से खिलचीपुर नगर के समस्त श्याम Easy Going परिवार भक्तों के द्वारा भव्य तैयारी के साथ रथ यात्रा का जोरदार स्वागत सत्कार किया गया । इस दौरान नगर के तहसील चौराहा अस्पताल रोड बस स्टैंड भोजपुर नाके होती हुई रथ यात्रा आगे बड़ी जहां पर खाटू श्याम बाबा के भक्तों के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बता दे की यह श्री श्याम अरदास रथ यात्रा छत्तीसगढ़ के रायपुर से प्रारंभ हुई जो खाटू श्याम मंदिर तक निकली जा रही है। यात्रा में चल रहा है श्याम भक्तों ने बताया कि यहां द्वितीय अवसर बाबा के द्वारा दिया गया है, जिसमें यह डाक ध्वजा यात्रा रायपुर छत्तीसगढ़ से 1300 किलोमीटर की यात्रा खाटू धाम में 4 नवंबर को अर्पित होगी, इसमें 24 घंटे निरंतर श्री श्याम अरदास यात्रा चल रही हैं। इस अवसर पर नगर के श्याम भक्त महिला पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। और भक्तों ने बाबा के चरणों में नारियल अगरबत्ती पुष्प चढ़कर अपनी अर्जी लगाईं।