राजगढ़ महाविद्यालय में छात्र नेतृत्व को मिली नई दिशा — हर्षवर्धन सिंह को मिला कॉलेज अध्यक्ष का दायित्व, बुलबुल सेन बनी कॉलेज मंत्री
राजगढ़, दिनांक — आज राजगढ़ महाविद्यालय का वातावरण जोश और उत्साह से गूंज उठा, जब कॉलेज अध्यक्ष का दायित्व हर्षवर्धन सिंह राठौड़ (हर्ष बना) एवं कॉलेज मंत्री का दायित्व बुलबुल सेन को सौंपा गया। यह घोषणा छात्रों में नई ऊर्जा और संगठनात्मक जोश का संचार करने वाली रही।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जो ज्ञान, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विस्तारक सौरभ प्रजापति, तहसील संयोजक मनीष बना एवं नगर अध्यक्ष श्रीमति डॉ. आराधना यादव उपस्थित रहीं।
सभी अतिथियों ने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान भाग संयोजक मनीष बना ने अपने उद्बोधन में कहा कि –
> “छात्र ही देश का भविष्य हैं। संगठन का उद्देश्य प्रत्येक छात्र में नेतृत्व और संस्कार दोनों का विकास करना है। हर्ष बना और बुलबुल सेन जैसे कार्यकर्ता जब आगे आते हैं, तो यह संकेत होता है कि युवा पीढ़ी सही दिशा में अग्रसर है।”
जिला विस्तारक सौरभ प्रजापति ने कहा कि छात्र नेतृत्व केवल पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक होता है। उन्होंने हर्ष बना और बुलबुल सेन को बधाई देते हुए कहा कि वे छात्र-हित के हर मुद्दे पर संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेंगे।
नगर अध्यक्ष डॉ. आराधना यादव ने छात्राओं की सहभागिता पर विशेष बल देते हुए कहा कि बुलबुल सेन जैसी ऊर्जावान छात्राएं आने वाले समय में कॉलेज के विकास की दिशा तय करेंगी।
इस अवसर पर जिला छात्रावास संयोजक आनन्द शर्मा, जिला कलमंच प्रमुख अनीता तंवर, नगर मंत्री कुलदीप सिंगी, नगर सह मंत्री कु. वंशिका डुंगरिया, उदय बना, आकाश मेवाड़ा सहित महाविद्यालय के सभी सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल