राजगढ़ नगर के सुप्रसिद्ध ख्याति प्राप्त चित्रकार ड्राइंग टीचर स्वर्गीय श्री सियाराम दास जी की 10 नवंबर को प्रति वर्ष अनुसार इस साल भी 32 वी  पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन परायण चौक समिति प्रांगण में प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक रखा गया है 10:00 बजे से 11:00 तक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन एवं 11:00 से 12:00 तक पुरस्कार वितरण किया जाएगा इस हेतु आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक परायण समिति में श्री रघुनंदन शर्मा पूर्व विधायक के अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम के रूपरेखा पर विचार विमर्श कर सदस्यों से सुझाव लिए गए समिति ने निर्णय लिया  है की चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र छात्राओं के बीच आयोजित की जावेगी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार इनाम स्वरूप उपहार अतिथियों द्वारा दिए जाएंगे समिति ने आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का विषय कक्षा 1 से 5 तक में स्वैच्छिक रखा गया है कक्षा 6 से आठवीं तक में प्रकृति एवं पर्यावरण कक्षा 9 से 12वीं तक में विज्ञान एवं समर्थ भारत पर आयोजित की जावेगी सभी भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वह ड्राइंग सामग्री दी जावेगी आयोजन समिति की बैठक में श्री चंद्रकांत भार्गव शिवनारायण मौर्य घनश्याम बामन गया श्याम गुर्जर मोहम्मद शफीक गामा सकेत शर्मा शाहिद प्रहरी जगदीश दास आदि उपस्थित थे