घर की रसोई से: बचे हुए चावल से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी फ्राइड राइस
फ्राइड राइस एक एशियाई भोजन है जिसे बहुत ही आसान तरीके से तवा या फिर पैन में स्टिर - फ्राई करके तैयार किया जाता है। कम मेहनत से तैयार इस रेसिपी को तैयार करने में मात्र 10 मिनट का समय ही लगता है। इस रेसिपी को आप अपने मनपसंदीदा डिश के साथ खा सकते हैं। चलिए देखते हैं फ्राइड राइस बनाने की विधि।
सामग्री
- 1 कप प्याज
- 1 कप बीन्स
- 1 आवश्यकतानुसार लहसुन
- 1 कप गाजर
- 1 आवश्यकतानुसार नमक
- 1/2 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच मिर्च के फ्लेक्स
- 1/2 छोटा चम्मच सिरका
- 1 छोटा चम्मच टोमैटो केचप
- 1 कप चावल
विधि
- सबसे पहले एक पैन लेकर उसमें तेल डालकर उसे गर्म करें और कद्दूकस किए हुए लहसुन, बारीक कटे प्याज डालकर उसे पारदर्शी होने तक भून लें।
- जब प्याज अच्छी तरह से भूल जाए तब उसमें कटे हुए गाजर बींस डाल कर दो से 3 मिनट तक उसे भूने। अब इसमें नमक मिर्ची पाउडर चिल्ली फ्लेक्स फ्राइड राइस मसाला केचप और विनेगर डालें अब सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब तैयार हुए मसाले में पके हुए चावल को डालकर इसे अच्छी तरह से मिला ले और ढक्कन बंद करके एक या 2 मिनट के लिए इसे पकने दें ताकि मसाले का फ्लेवर चावल में अच्छी तरह से घुस जाए।
- तैयार है गरमा गरम फ्राइड राइस इसे धनिया की पत्ती से गार्निश करके गरमागरम सर्व करें।
भारत का परमाणु क्षेत्र में बड़ा कदम, अत्याधुनिक रिएक्टर की सफलता पर मोदी की बधाई
तमिलनाडु में मोदी की रैलियों का असर, कांग्रेस और DMK गठबंधन पर उठे सवाल
टैरिफ से निर्यात और आयात पर असर पड़ने का अनुमान
कांग्रेस के सवालों का कैबिनेट मंत्री ने जवाब दिया
जबलपुर से किसानों के लिए राहत की खबर, मोहन यादव का ऐलान
केंद्रीय बैंक ने वित्तीय स्थिरता बनाए रखने पर जोर
रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता, बड़वानी में महसूस हुआ भूकंप
ट्रैफिक मैनेजमेंट कमजोर, रेवेन्यू बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस
ठंड का असर: केदारनाथ-यमुनोत्री धाम में बर्फ़बारी, मौसम ने ली करवट
महिलाओं ने स्वयं की मेहनत और योजना के सहयोग से सफलता पाई