प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की भाभी संग मस्ती भरी नाइट स्विम फोटोज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल
मुंबई: प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी चर्चाओं में रहती हैं। अभिनेत्री ने शनिवार रात कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वो अपनी भाभी नीलम उपाध्याय संग खूबसूरत पलों को बिताती हुई नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीरें
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाभी नीलम उपाध्याय के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें दोनों स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं और नीलम सेल्फी ले रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘नाइट स्विम्स एंड सिटी लाइट्स’। तस्वीरों में प्रियंका और नीलम स्विमसूट पहने हुए दिखाई दे रही हैं।
कब हुई थी प्रियंका के भैया-भाभी की शादी?
नीलम उपाध्याय की शादी प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा से हुई है। इस जोड़े ने इसी साल की शुरुआत में एक खूबसूरत समारोह में शादी की थी, जिसमें प्रियंका और निक भी शामिल हुए थे, जो इस समारोह का अहम हिस्सा थे।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस समय निर्देशक एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म एक फॉरेस्ट एडवेंचर ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। अभिनेत्री को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में देखा गया था।
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन