सिवनी में बड़ा हादसा: ट्रेनी विमान हाईवोल्टेज तार से टकराया, पायलट सहित दो घायल
सिवनी. मध्य प्रदेश (MP) के सिवनी (Seoni) जिले के कुरई ब्लॉक स्थित गोपालगंज के पास आमगांव के खेत में गिरा. बताया जा रहा है कि रेडबर्ड एविएशन कंपनी (Redbird Aviation Company) का ट्रेनिंग विमान (training aircraft) शाम करीब 5:45 बजे अचानक नीचे आया और 33 केवी की हाई वोल्टेज लाइन से टकराकर गिर गया. टकराव के बाद बिजली लाइन का वायर टूट गया और विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उड़ान के दौरान अचानक विमान की ऊंचाई कम होने लगी. कुछ ही सेकंड में विमान का पंख हाई वोल्टेज लाइन से छू गया. तेज आवाज और चिंगारियां निकलते ही आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. लोगों को लगा कि बड़ा हादसा हो गया है.
ट्रेनिंग विमान बिजली की तार से टकराया
घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और पायलट तथा ट्रेनी को विमान से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया. दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. रेडबर्ड मैनेजमेंट के शौनिक चतुर्वेदी ने बताया कि शाम 5:45 बजे विमान क्रैश हुआ, प्लेन में सवार इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट को मामूली चोट आई हैं.
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार हुआ है. इससे पहले भी दो बार रनवे पर दौड़ते समय ट्रेनिंग विमान पलट चुका है. लोगों का कहना है कि नियमित रूप से ऐसे हादसे होने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है.
ट्रेनी पायलट को मामूली चोट आई
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी. एसपी सुनील मेहता ने बताया कि दोनों घायलों को बिजली कंपनी के कर्मचारियों, ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया. उन्हें बारापथर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों खतरे से बाहर हैं.
9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
*संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए विकासखंड स्तर पर उड़ानदस्तों का गठन* कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण में होगा क्रांतिकारी कदम --- डॉ दिव्या गुप्ता
राजनीतिक विवाद बढ़ा, राहुल गांधी के बयान ने मचाया सियासी तूफान
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई
वेतन विवाद ने लिया हिंसक रूप: नोएडा में हजारों मजदूर सड़कों पर, पुलिस की गाड़ियां फूंकीं