IPL 2026 ऑक्शन पर बैन की छाप, तीन बड़े खिलाड़ी नहीं होंगे शामिल
आईपीएल 2026 | आईपीएल 2026 की ऑक्शन के लिए माहौल बनना शुरू हो गया है. बीसीसीआई ने मंगलवार को उन 350 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी जिनपर मिनी ऑक्शन में बोली लगेगी. कुल 1005 खिलाड़ियों को आईपीएल की मिनी ऑक्शन से बाहर किया गया है वहीं 3 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें आईपीएल में एंट्री का हक ही नहीं था. ये खिलाड़ी वर्ल्ड क्रिकेट का बड़ा नाम हैं और इन्हें बीसीसीआई ने अपने रूल की वजह से बैन कर दिया था. ये तीनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड के हैं और टी20 क्रिकेट में अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा भी रखते हैं |
इन 3 खिलाड़ियों पर है बैन
आईपीएल ऑक्शन 2026 में जिन तीन खिलाड़ियों को बैन किया गया है उनके नाम हैं- बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक और जेसन रॉय. इंग्लैंड के ये तीनों खिलाड़ी एक ही वजह से बैन किए गए हैं. दरअसल हैरी ब्रूक और जेसन रॉय ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में बिकने के बाद अपना नाम वापस ले लिया था इसके बाद बीसीसीआई के नियम के तहत उनपर दो सालों तक बैन लगा दिया गया. हैरी ब्रूक को 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के घरेलू सीजन के लिए लीग छोड़ दी. इसलिए ब्रूक 2026 और 2027 तक बैन हैं. जेसन रॉय ने 2024 में आईपीएल को निजी वजह से छोड़ दिया और 2025 ऑक्शन में वो आए ही नहीं. कुछ ऐसा ही बेन स्टोक्स ने किया था और अब वो भी ये बैन झेल रहे हैं |
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
12 वर्षीय नाबालिग के बाल विवाह मामले में संबंधितों पर एफ आई आर दर्ज* *प्रशासन की सख्त कार्रवाई, बाल विवाह पर कड़ा संदेश*