अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में ऐतिहासिक निर्णय उत्कृष्ट कार्य के आधार पर राजगढ़ जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ा
, अब 2028 तक करेंगे नेतृत्व
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख 6 बिंदुओं को सर्वसम्मति से पारित के साथ समाजहित एवं संगठन विस्तार में उल्लेखनीय योगदान, सक्रिय नेतृत्व व निरंतर समर्पण को देखते हुए राजगढ़ जिले के जिलाध्यक्ष श्री राकेश सक्सेना के कार्यकाल को 2 वर्ष के लिए बढ़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह घोषणा प्रांत अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव द्वारा की गई। निर्णय के साथ ही अब श्री राकेश सक्सेना वर्ष 2028 तक राजगढ़ जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे।
बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया और श्री सक्सेना के द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री विश्वास सारंग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत खरे, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अजय श्रीवास्तव नीलू, प्रांतीय महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष महिला इकाई श्रीमती विभा श्रीवास्तव, राष्ट्रीय राजनीति प्रकोष्ठ संयोजक अमित श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, प्रांतीय संगठन मंत्री कैलाश सक्सेना, प्रांतीय सचिव विमलेश श्रीवास्तव, प्रांतीय युवा इकाई अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, प्रांतीय सचिव सतीश सक्सेना, शुजालपुर–राजगढ़ से प्रांतीय सचिव श्यामबाबू सक्सेना पनवाड़ी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रामबाबू सक्सेना पचोर, जिला संयोजक सत्येंद्र सक्सेना सिंका, विनय सक्सेना पत्रकार शमसाबाद संभाग संयोजक चंद्रेश सक्सेना विवाह सम्मेलन संयोजक ओ पी श्रीवास्तव दतिया जिलाध्यक्ष श्याम शरण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों में शाजापुर जिलाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, भोपाल जिलाध्यक्ष विपिन सक्सेना, रायसेन जिलाध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, भिंड जिलाध्यक्ष रामकृपाल श्रीवास्तव, इंदौर जिलाध्यक्ष श्याम मोहन श्रीवास्तव, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ संयोजक अखिलेश सक्सेना, प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. संजय श्रीवास्तव भोपाल उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने फूल मालाएँ पहनाकर, आत्मीय बधाई देते हुए निर्णय का स्वागत किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि श्री राकेश सक्सेना के नेतृत्व में राजगढ़ जिला संगठन और अधिक मजबूत, संगठित एवं सक्रिय होगा। समाज सेवा, संगठन विस्तार और कायस्थ समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प भी दोहराया गया।
आज का राशिफल अपडेट (15 अप्रैल 2026): प्रेम, करियर और धन से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणी
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात