अखिल भारतीय मेडतवाल (वैश्य )समाज का विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन दो दिवसीय अंतिम सत्र28 दिसंबर को इंदौर मेडतवाल समाज एवं मेडतवाल सोशल ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में बाबा श्री गार्डन छोटा बांगड़ादा एयरपोर्ट रोड पर स्व इंद्रदेव आर्य परिसर में हुआ
जीवनसाथी की तलाश करने में एकत्रित हुआ मेडतवाल समाज इस सम्मेलन में
इंदौर से लेकर देश विदेश तक के प्रतिभागी आए! इसमें अखिल भारतीय मेडतवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष मोहनलाल जी करोड़िया,महामंत्री पुरुषोत्तम जी घटिया एवं विष्णु प्रसाद जी करोड़िया,मदन लाल जी दलाल साहब, पूर्व आईएएस रमेश भंडारी जी, योगेंद्र गुप्ता सीए कोटा एवं मेडतवाल समाज की मध्य प्रदेश एवं राजस्थान की समस्त नगर की पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की और कार्यक्रम की प्रशंसा कर इस सराहनीय कदम के लिए इंदौर मेडतवाल समाज, इंदौर सोशल ग्रुप समाज को बधाइयां दी और समाज के लिए एक अनुकरणीय कदम बताया
इंदौर समाज के अध्यक्ष शक्ति नाथ जी गुप्ता एवं सचिव लक्ष्मीनारायण जी मेडतवाल एवं सोशल ग्रुप के संयोजक श्री गोपाल जी भगत एवं महामंत्री जगदीश जी वकील साहब एवं पूर्व विधायक क्षेत्र क्र 1 सुदर्शन जी गुप्ता एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों कि उपस्थिति में मां फलोदी की पूजा अर्चना एवं आरती करके परिचय सम्मेलन का समापन किया 1250 प्रत्याशियों ने प्रविष्टि दर्ज कराई उसमें से करीबन 728 के लगभग प्रत्याशियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया
इसमें से करीब 150 प्रत्याशियों ने अपने होने वाले जीवनसाथी की तलाश पूरी की जो की आने वाले दिनों में अपने जीवनसाथी के रूप में प्राप्त करेंगे परिचय देने वाले प्रतिभागियों में आईटी प्रोफेशनल,इंजीनियर , डॉक्टर, CA, बिजनेसमैन प्रत्याशियों ने अपना परिचय दिया
जीवनसाथी परिचय सम्मेलन में मंच व्यवस्था यातायात, व्यवस्था मेल, मिलाप व्यवस्था, डिजिटली प्राचीन पद्धति की व्यवस्था एवम 10000 लोगों की भोजन व्यवस्था ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया! समाज के अध्यक्ष जी द्वारा प्रत्याशियों के उज्जवल भविष्य की कामना और सभी व्यवस्था समितियां में सहयोगी सदस्यों एवं शासन प्रशासन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया जय मां फलोदी 🙏
पांटून पुल बना हादसे की वजह: मथुरा में नाव दुर्घटना से मचा हड़कंप
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
बिहार की राजनीति में नया मोड़? निशांत को बताया गया ‘फ्यूचर सीएम’, पोस्टरों से बढ़ी हलचल
चलती बाइक में अचानक भड़की आग, जिला न्यायालय क्षेत्र में अफरा-तफरी
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, कांगड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरने से कई घायल
मानसिक अस्पताल में दर्दनाक वारदात, जांच में कई एंगल सामने
शिक्षा में डिजिटल पहल: 68 कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स, हजारों छात्रों को मिलेगा स्किल ट्रेनिंग
ISRO का कमाल: गगनयान मिशन में क्रू मॉड्यूल की सफल वापसी, देश ने रचा इतिहास