🔴 "*आपरेशन स्पेशल 75 इन जंगल*"

 

        

 

दिनांक 24–25 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि को थाना कोतवाली राजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत घटित चोरी, चोरी के प्रयास एवं हथियारबंद लूट/डकैती की घटनाएँ सामान्य आपराधिक वारदात नहीं थीं। यह वारदातें देशभर में कुख्यात, अत्यंत चालाक एवं हिंसक पारदी गैंग द्वारा की गई थीं, जिनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए सदैव अत्यंत चुनौतीपूर्ण रही है।

 

इन घटनाओं के बाद राजगढ़ पुलिस ने इसे प्रतिष्ठा एवं कानून-व्यवस्था की गंभीर चुनौती के रूप में लिया।

 

📌 *घटना का संक्षिप्त विवरण*

 

दिनांक 24–25.12.2025 की रात—

करीब 12 हथियारबंद बदमाशों ने सराफा बाजार की तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की

बांसवाड़ा क्षेत्र में एक आम नागरिक से मारपीट कर हवाई फायर किया

पीड़ित की मोटरसाइकिल, नगदी एवं जेवर लूटकर फरार हो गए

आरोपियों द्वारा खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किए जाने से आमजन में भय व्याप्त हो गया।

 

📂 *पंजीबद्ध अपराध*

 

फरियादियों की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली राजगढ़ में निम्न अपराध पंजीबद्ध किए गए—

 

अपराध क्र. 806/2025 – धारा 331(2), 305-A बीएनएस

 

अपराध क्र. 807/2025 – धारा 331(2), 305-A बीएनएस

 

अपराध क्र. 808/2025 – धारा 311, 312 बीएनएस

 

अपराध क्र. 809/2025 – धारा 311, 312 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

 

*उक्त गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए चारों प्रकरण में ₹1,20,000/- का इनाम घोषित किया गया*

 

प्रारंभिक जांच में पुलिस टीम को प्राप्त हुई तकनीकी जानकारी के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा जिले की विशेष टीम को इस घटनाक्रम की छोटी से छोटी बारीकियों पर नजर रखते हुए अपराधियों की पतासाजी हेतु काम पर लगाया गया। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के. एल. बंजारे एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अरविंद राठौर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली की टीम द्वारा भौतिक साक्ष्य जुटाने का कार्य प्रारंभ किया गया। 

 

🧠 *Modus Operandi (वारदात का तरीका)*

 

विवेचना के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि— वारदात रात्रि के अंतिम पहर में की गई आरोपी समूह में, हथियारों के साथ आए पहले दुकानों के ताले तोड़कर चोरी, फिर नागरिक को डराने हेतु हवाई फायरिंग ,वारदात के तुरंत बाद जंगलों की ओर पलायन यह तरीका पारदी गैंग के पुराने अपराध पैटर्न से पूर्णतः मेल खाता है।

 

🧩 *तकनीकी विश्लेषण एवं लोकेशन ट्रेस*  

राजगढ़ पुलिस द्वारा—

घटनास्थल के भौतिक साक्ष्य

साइबर एवं तकनीकी विश्लेषण

टावर लोकेशन

मुखबिर तंत्र

के समन्वय से आरोपियों की मौजूदगी जिला गुना के थाना धरनावदा क्षेत्र अंतर्गत बिलास–सामरसिंघा के दुर्गम जंगलों में चिन्हित की गई।

 

👮*टीमों का गठन*

पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में 05 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिनमें जिले के स्पेशल 75 अधिकारी/कर्मचारियों को शामिल किया गया।

 

🌲 *42 घंटे का साहसिक जंगल ऑपरेशन*

          *जंगल — जो अपराधियों की ढाल था, वही बना उनकी कमजोरी*

 

जिस क्षेत्र में पारदी गैंग ने छिपने के लिए अपना ठिकाना बनाया था, वह सामान्य जंगल नहीं था। यह इलाका गुना जिले के धरनावदा क्षेत्र अंतर्गत बिलास–सामरसिंघा का दुर्गम वन क्षेत्र है, जहाँ—

* कई किलोमीटर तक कोई सड़क या पगडंडी नहीं

* मोबाइल नेटवर्क अत्यंत कमजोर अथवा शून्य

* घने, ऊँचे पेड़ जो दिन में भी दृश्यता सीमित कर देते हैं

* पथरीला, असमान भू-भाग जहाँ तेज़ चलना भी जोखिमपूर्ण

* रात्रि में कोहरा, ठंड और जंगली जानवरों की आशंका

* यही जंगल वर्षों से पारदी गैंग के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच का कार्य करता रहा है।

वारदात के बाद आरोपी जानबूझकर इसी जंगल में बिखरकर छिप जाते हैं, ताकि पुलिस टीम अलग-थलग पड़ जाए और कार्रवाई असफल हो जाए।

              *पुलिस के सामने असली चुनौती*

इस जंगल में कार्रवाई का अर्थ था—

* पूर्ण अंधकार में हथियारबंद अपराधियों का सामना

* हर झाड़ी के पीछे से फायरिंग की आशंका

* जंगल की भौगोलिक जानकारी आरोपियों के पक्ष में

* किसी भी क्षण घेराबंदी टूटने का खतरा

* घायल होने पर तत्काल मेडिकल सहायता संभव नहीं

* यह ऑपरेशन केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि सुरक्षा, धैर्य और निर्णय क्षमता की परीक्षा था।

 

          🛡️ *पुलिस ने वही किया, जिसकी अपराधियों को उम्मीद नहीं थी*

जहाँ आमतौर पर अपराधी जंगल का उपयोग पुलिस से बचने के लिए करते हैं,

राजगढ़ पुलिस ने उसी जंगल को ऑपरेशन का मैदान बना दिया।

पुलिस टीमों ने—

* जंगल में बिना रोशनी के मूवमेंट किया

* अलग-अलग दिशाओं से धीरे-धीरे घेराबंदी की

* मुखबिर सूचना के आधार पर अपराधियों के ठिकानों तक पहुँची

* जंगल के भीतर ही आमना-सामना कर दबिश दी

             यह कार्रवाई इस कारण भी अत्यंत साहसिक थी क्योंकि पुलिस अपराधियों को उनके सबसे सुरक्षित स्थान पर चुनौती दे रही थी।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

01. जीवा पिता रोवा पारदी उम्र 42 साल निवासी ग्राम कनारी थाना धरनावदा

आपराधिक रिकॉर्ड थाना धरनावदा, जिला गुना

1. अपराध क्रमांक 24/2002 धारा 109 सीआरपीसी

2. अपराध क्रमांक 27/2002 धारा 109 सीआरपीसी

3. अपराध क्रमांक 65/2006 धारा 341, 323,34 भादवि 

4. अपराध क्रमांक 275/2007 धारा 34 आबकारी एक्ट

5. अपराध क्रमांक 25/2011 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट

6. अपराध क्रमांक 37/2011 धारा 325,323,504 भादवि 

7. अपराध क्रमांक 188/2013 धारा 147,148,149,294,427, 506-बी भादवि

थाना हरि पर्वत, जनपद आगरा

1. अपराध क्रमांक 611/2009 धारा 457,380 भादवि 

2. अपराध क्रमांक 823/2009 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, 

थाना बारियातु, जिला रांची, झारखंड

01. अपराध क्रमांक 191/2017 धारा 395 भादवि

 

02. गिरिराज पिता जगदीश पारदी उम्र 23 साल निवासी ग्राम बीलाखेडी थाना धरनवदा 

आपराधिक रिकॉर्ड

अपराध क्रमांक 14/2023 धारा 294,323,34,341,506 भादवि

03. छोटू पिता छैला पारदी उम्र 20 साल निवासी – थाना धरनावदा, जिला गुना

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।

 

*बरामदगी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से* —

01 भरमार बंदूक, 115 टोपी (भरमार बंदूक में लगने वाली),  15 जिंदा कारतूस (12 बोर), ₹30,000/- नगद,  06 मोटरसाइकिल, 01 गुलेल,   चोरी व लूट में प्रयुक्त अन्य सामग्री सहित कुल 02 लाख 50 हजार का मशरूका बरामद किया गया।

उपरोक्त संपूर्ण *“आपरेशन स्पेशल 75 इन जंगल”* के तहत निम्नलिखित टीमों ने अपना कुशलतम योगदान दिया:-

 

*जिला पुलिस की टीम*:- अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजगढ़ अरविन्द राठौर, 1 उनि. श्री धर्मवीर पलैया थाना खिलचीपुर 2. उनि. श्री अभय सिंह नरसिंहगढ 3. उनि. श्री जगदीश गोयल छापीहेडा 4. सउनि. आनंदी लाल सारंगपुर 5. प्रआर. बालिस्टर कालीपीठ  6. आर. धीरेन्द्र ब्यावरा शहर 7. आर. राहुल मीना ब्यावरा शहर 8. आर. दिनेश किरार ब्यावरा शहर 9. आर. गौतम मीना करनवास 10. आर. चेतन पचोर 11. आर. शहर बनवारी मीना ब्यावरा 12. आर. इन्द्रपाल सिंह छापीहेडा 13. आर. साहब सिंह छापीहेडा 14. प्रआर. दीपक यादव नरसिहगढ 15. प्रआर. केशव राजपूत नरसिंहगढ

 

*TEAM NO. 2* अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सारंगपुर अरविन्द सिंह,  1. निरी श्री विरेन्द्र धाकड थाना, प्रभारी ब्यावरा शहर  2. उनि श्री जितेन्द्र अजनारे थाना प्रभारी कालीपीठ, 3. उनि श्री अनिल राहोरिया थाना प्रभारी सुठालिया 4.प्रआर हेमन्त भार्गव कालीपीठ, 5.प्रआर चेतन सिंह चौहान पचोर 6.आर ललित तोमर कालीपीठ  8.प्रआर श्याम शर्मा 9.आर राहुल रजक कालीपीठ 10.आर गोपाल परमार तलेन 11.आर श्यामलाल तलेन 12.आर रवि जाट जीरापुर 13.आर दशरथ जाट, थाना सुठालिया 14.प्रआर हेमन्त राजपूत ब्यावरा शहर  .आर विवेक पाटील को राजगढ 20.आर राहुल रघुवंशी यातायात राजगढ

 

*TEAM NO. 3*  अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ब्यावरा प्रकाश शर्मा, निरी.श्री अखिलेश वर्मा थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ 2. उनि. श्री अजय सिंह थाना ब्यावरा शहर 3. उनि. श्री राहुल रघुवंशी थाना प्रभारी लीमाचौहान 4. उनि. श्री रजनेश सिरोठिया थाना प्रभारी मलावर 5. सउनि. शादाब खान पुअ.कार्या. 6. प्रआर. सुनील मीना नरसिंहगढ 7. आर. राघवेन्द्र शर्मा नरसिहगढ 8. प्रआर. खेमेन्द्र सिंह को.राजगढ 9. प्रआर. वीरेन्द्र रावत भोजपुर 10. आर. चन्द्रेश कुशवाह भोजपुर 11. आर. श्याम रघुवंशी यातायात 12. आर. पियूष गुप्ता ब्यावरा शहर 13. आर. राजीव गुर्जर खिलचीपुर 14. आर. कमल मीना खिलचीपुर

15. प्रआर. मोईन अंसारी को. राजगढ 

 

*TEAM NO. 4*  1. निरी. श्री शिवराज सिंह थाना प्रभारी नरसिंहगढ 2. उनि श्री सुभाष द्विवेदी थाना राजगढ 3. उनि  हरिओम रघुवंशी थाना राजगढ 4. सउनि, जेलसिंह को.राजगढ 5. आर. शक्ति को.राजगढ  6. आर. मानसिंह को.राजगढ 7. प्रआर, सतीश भील को.राजगढ 8. प्रआर, मनोज परिहार ब्यावरा शहर 9. आर. देवन्द्र जाट ब्यावरा शहर 10. आर. दुष्यंत जाट बोडा 11. आर, सुनील जाट तलेन 12.  प्रआर. सूरज चावरिया नरसिंहगढ 13. आर, जयप्रकाश 14. प्रआर, कमल गुर्जर नरसिंहगढ़ 15. प्रआर, राजेन्द्र मीना पुअ.कार्या. 16. आर. विनोद अहिरवार बोडा 17. आर. प्रधुमन अहिरवार देहात ब्यावरा 18. आर, रवि मोर्य देहात ब्यावरा

 

*TEAM NO. 5* रिजर्व 1. निरी. श्रीमती आकांक्षा हाडा थाना प्रभारी सारंगपुर 2. निरी. श्रीमती मंजू मखेनिया थाना प्रभारी खुजनेर 3. उनि. श्रीमती सरिता मिश्रा थाना राजगढ 4. उनि. भूरी भील थाना खिलचीपुर 5. सउनि, श्रीमती सीता यादव ब्यावरा शहर 6. प्रआर, माया निगम करनवास 7. आर. मोनिका थाना नरसिंहगढ 8. आर. सत्यम रघुवंशी ब्यावरा शहर 9. आर. बनवारी गुर्जर सारंगपुर 10. प्रआर, शिव दांगी र. के. राजगढ

 

*TEAM NO. 6* - *टेक्निकल टीम*

1 उनि. जितेन्द्र अजनारे  2 कार्य.प्र.आर. 252 शशांक यादव 3 कार्य.प्र.आर. 42 कुलदीप कुंभकार 4 कार्य.प्र.आर. 594 जयप्रकाश चक्रवर्ती 5 आर0 842 पवन मीणा 6 आर0 1014 सुमित कुमार दोहरे 7 आर0 326 हितेश यादव 8 आर0 1023  अशोक राहोरिया 9 आर0 960 शुभम मीणा 10  आर0 743 अंतिम सौलंकी

 

*TEAM NO. 7*  सूबेदार दीपक रघुवंशी  कार्य.प्रआर. सतीश कुमार यादव  ,आर0 मुलायम सिंह यादव थाना बोडा आर0 कृष्णपाल सिंह आरमोर्रर रक्षित केंन्द्र  आर0 युवराज सिंह आरमोर्रर रक्षित केन्द्र

 

*गुना जिले की टीम*:- 

सउनि महेंद्र सिंह चौहान पुलिस लाइन गुना, प्रआर 876 हरीश राजपूत, प्रधान आरक्षक 44 दीपक सिंह तोमर सिटी कोतवाली गुना, आरक्षक 716 धीरेंद्र गुर्जर पुलिस लाइन गुना,  आर 16 रघुकुल गुना,  आर धर्मेन्द्र गुना