लापरवाही पर सीएमओ पचोर को कारण बताओ नोटिस, शाखा प्रभारी की एक वेतन वृद्धि रोकने व कम्प्यूटर आपरेटर का सात दिवस का वेतन काटने दिए निर्देश* *चैनसिंह तोमर को 25 हजार रूपये व भौरीबाई को 10 हजार रूपये की मिली आर्थिक सहायता*
*“संवाद से समाधान"*
*
राजगढ़ 30 दिसम्बर, 2025
जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम की अभिनव पहल शुरू की गई है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई से पूर्व आयोजित किया जाता है। इसमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और शिकायतकर्ता आमने-सामने बैठकर शिकायतों का समाधान करते हैं। इस सप्ताह श्रम विभाग से संबंधित 5 शिकायतों की समीक्षा की गई है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा स्वयं प्रत्येक शिकायत को व्यक्तिगत रूप से सुन कर मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया।
यह पहल न केवल अधिकारियों में जवाबदेही स्थापित कर रही है, बल्कि आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद भी स्थापित कर रही है। ‘संवाद से समाधान’ ने आमजन के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास और पारदर्शिता को और मजबूत किया है। मंगलवार को आयोजित संवाद से समाधान कार्यक्रम में शिकायतकर्ता श्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा बताया गया कि आवेदक रमेश परमार की सामान्य मृत्यु पर संबल कार्ड के अंतर्गत हितग्राही संतोष बाई को संबल योजना का लाभ आज दिनांक तक नहीं मिला। कलेक्टर ने शिकायत को सुनकर सीईओ जनपद नरसिंहगढ़ को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी कर्मचारी की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही करें। साथ ही हितग्राही का सात दिवस में भुगतान करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता श्री नाथूलाल जाटव द्वारा बताया गया कि स्वर्गीय बद्रीलाल पिता लक्ष्मण जाटव की मृत्यु 24 फरवरी 2025 को हुई थी। 2 मार्च को अंत्येष्टि सहायता हेतु नगर परिषद पचोर में आवेदन दिया था। लेकिन आज दिनांक तक अंत्येष्टि सहायता राशि नहीं मिली। कलेक्टर ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ पचोर को कारण बताओ नोटिस, शाखा प्रभारी श्री मांगीलाल गुर्जर की एक वेतन वृद्धि रोकने व कम्प्यूटर आपरेटर का सात दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता श्री रेखा गुजराती द्वारा बताया गया कि श्रीमती गीताबाई के बालक अम्बाराम बागरी की मृत्यु 14 जनवरी 2023 को मोटर साइकिल से सडक दुर्घटना में हो गई थी। हितग्राही संबल योजना का लाभ आज दिनांक तक नहीं मिला हैं। शिकायत की जांच में सीईओ जनपद सारंगपुर द्वारा बताया गया कि हितग्राही की राशि स्वीकृत हो गई हैं। तकनीकि कारण से ईपीओ फेल होने से भुगतान न हो सका। कलेक्टर ने सात दिवस में भुगतान कराने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता श्री चैनसिंह तोमर द्वारा बताया गया कि मेरे भाई रोशन तोमर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। हितग्राही को आज दिनांक तक संबल योजना की राशि का लाभ नहीं मिला। शिकायत की जांच में सीईओ जनपद राजगढ़ द्वारा बताया गया कि दुर्घटना की एफआईआर 62 दिवस बाद हुई हैं। योजना में 60 दिवस के अंदर एफआईआर होना अनिवार्य है। संबल पोर्टल हितग्राही का आवेदन स्वीकार्य नहीं कर रहा है। कलेक्टर ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए हितग्राही को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता रेडक्रास से प्रदान की।
शिकायतकर्ता श्री ब्रजेश अंगर द्वारा बताया गया कि वार्ड 15 नगर पालिका नरसिंहगढ़ की आवेदिका भौरीबाई 20 सितम्बर 2024 को नगर पालिका में अंत्येष्टि सहायता राशि का आवेदन दिया गया था। लेकिन आज दिनांक तक अंत्येष्टि सहायता राशि नहीं मिली। जिस पर कलेक्टर ने 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता रेडक्रास से देने हेतु सीईओ जनपद नरसिंहगढ़ को निर्देशित किया।
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार