सभी नगरीय निकायों में पानी की टेस्टिंग प्रति सप्ताह हो- कलेक्टर* *दूषित पानी की शिकायतो पर होगी कार्रवाई*
*
*राजगढ़ 03 जनवरी, 2026*
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नगरीय निकायों में पानी की टेस्टिंग प्रति सप्ताह की जाए। तीन दिवस में सभी वाटर सप्लाई प्लांट का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। दूषित पानी की कही से भी शिकायत न आए यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिसमें सभी नगरी निकायों की पाइप लाइनों का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क जियोटेगिग किया जाए।
उन्होंने बैठक में यह भी निर्देश दिए की सभी नगरी निकायों से जल्द सप्लाई प्रभारी व सब इंजीनियर सहित पांच- पांच लोगों को वॉटर टेस्टिंग किट का रविवार को जिला स्तर पर पीएचई द्वारा प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि नगरीय निकाय खुद भी पानी की जांच कर सके। बैठक से अनुपस्थित रहने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी छापीहेड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-पीएचई को निर्देशित किया कि सभी ग्रामीण जल स्रोतों का निरीक्षण कर सात दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त