*आईटीआई प्रशिक्षण से मिली पहचान हर्षित सक्सेना मारुति सुजुकी में कार्यरत,*
*सफलता की कहानी*
*राजगढ़ 06 जनवरी, 2026*
राजगढ़ जिला निवासी श्री हर्षित सक्सेना ने शासकीय आदर्श आईटीआई राजगढ़ से डीजल मैकेनिक ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर वर्तमान में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, मानेसर (गुरुग्राम, हरियाणा) में कार्यरत हैं। श्री हर्षित सक्सेना बताते है कि सत्र 2023-24 में आईटीआई (मैकेनिक डीजल ट्रेड) में प्रवेश लिया। विषय चयन को लेकर प्रारंभ में संशय होने पर उनके पिता द्वारा मार्गदर्शन दिलाया गया, जिसके बाद उन्होंने डीजल मैकेनिक ट्रेड का चयन किया। नियमित अध्ययन, प्रैक्टिकल प्रशिक्षण एवं वर्कशॉप अनुभव के माध्यम से उन्होंने तकनीकी दक्षता के साथ आत्मविश्वास भी अर्जित किया।
आईटीआई प्रशिक्षण के दौरान न केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि औद्योगिक वातावरण में कार्य करने की कार्यप्रणाली भी सीखी। उन्होंने 86 प्रतिशत अंकों के साथ आईटीआई उत्तीर्ण की। प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप फरवरी 2025 में उन्हें मारुति सुजुकी मानेसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से अवसर प्राप्त हुआ।
भोपाल में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार उत्तीर्ण करने के पश्चात चयन मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, मानेसर सेक्टर-8, गुरुग्राम में सीडब्ल्यू पद पर हुआ। वर्तमान में 32 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्राप्त कर रहे हैं।
कांग्रेस के सवालों का कैबिनेट मंत्री ने जवाब दिया
केंद्रीय बैंक ने वित्तीय स्थिरता बनाए रखने पर जोर
रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता, बड़वानी में महसूस हुआ भूकंप
ट्रैफिक मैनेजमेंट कमजोर, रेवेन्यू बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस
ठंड का असर: केदारनाथ-यमुनोत्री धाम में बर्फ़बारी, मौसम ने ली करवट
महिलाओं ने स्वयं की मेहनत और योजना के सहयोग से सफलता पाई
सीजफायर की आड़ में हमले, UAE-कुवैत और ईरान में बड़े सुरक्षा हादसे
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत का रुख साफ, कहा- हम स्वागत करते हैं
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
नए उपकरण और तकनीक से काम की गुणवत्ता बढ़ेगी