नववर्ष पर गोहिल संपूर्ण हॉस्पिटल ने वंचित बच्चों संग मनाई खुशियाँ
शाजापुर।
नववर्ष के पावन अवसर पर गोहिल संपूर्ण हॉस्पिटल द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए शाजापुर जिले के दुपाड़ा की नई आबादी क्षेत्र में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत वंचित बच्चों के साथ नया साल मनाया गया। सेवा और संवेदना से परिपूर्ण इस आयोजन ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।
कार्यक्रम के तहत हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम ने बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। सर्द मौसम और शीत लहर को ध्यान में रखते हुए बच्चों को ऊनी कपड़े वितरित किए गए, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें। चिकित्सकों ने बच्चों को पोषण, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी सरल भाषा में जानकारी दी।
नववर्ष की खुशियाँ साझा करने के लिए बच्चों के साथ केक काटा गया। हॉस्पिटल के चिकित्सकों और स्टाफ ने अपने हाथों से बच्चों को नाश्ता कराया, जिससे बच्चों में उत्साह और अपनापन स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस मानवीय पहल ने बच्चों के साथ-साथ उपस्थित सभी लोगों के मन को भी आनंदित किया।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सिंह गोयल ने कहा कि समाज के वंचित क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना हमारा नैतिक दायित्व है। बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अभिषेक गोमे, डेंटल सर्जन डॉ. युयुत्शा सिंह एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में हॉस्पिटल का नर्सिंग व प्रशासनिक स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। स्थानीय लोगों ने गोहिल संपूर्ण हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
गोहिल संपूर्ण हॉस्पिटल का उद्देश्य उपचार के साथ-साथ समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य, सेवा और संवेदना पहुँचाना है।
छह लेन एक्सप्रेसवे की सौगात, दिल्ली से देहरादून की दूरी अब होगी बेहद कम
मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम
रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, 24 वर्षीय विवाहिता को उतारा मौत के घाट
आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है गर्मी
वैश्विक कूटनीति में हलचल: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता दोबारा शुरू करने की तैयारी
फैंस ने कहा—IPL की सबसे चर्चित चेहरा
मां डाट काली के आशीर्वाद से देहरादून प्रगति की राह पर: पीएम मोदी
बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में दिखाया कमाल