सीएम हेल्पलाईन में संतुष्टिपूर्ण निराकरण नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी*
*कुलदीप सिंगी बाबा
*राजगढ़ 08 जनवरी, 2026*
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा 31 दिसम्बर 2025 को सीएम हेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई थी। जिसमें खाद्यान्न वितरण, नाम जोडने एवं अन्य केटेगिरी की शिकायतें जो कि वर्तमान में एल 3 पर 50 दिवस से अधिक समय से लंबित है। जिनका प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जीरापुर श्री रामप्रताप सिंह गौड़ एवं कम्प्यूटर आपरेटर जीरापुर (आउटसोर्स) श्री अंकित शर्मा द्वारा विधिवत निराकरण दर्ज नहीं किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
उक्त 12 शिकायतें 50 दिवस से अधिक समय तक लंबित होने तथा उक्त प्रकरणों में प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जीरापुर श्री गौड़ एवं कम्प्यूटर आपरेटर जीरापुर (आउटसोर्स) श्री शर्मा द्वारा समीक्षा नहीं की जाकर संतुष्टिपूर्ण जवाब अंकित न करना शासकीय कार्य के प्रति घोरलापरवाही प्रदर्शित करता है। अत: अपना स्पष्टीकरण 03 दिवस में समक्ष में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज
*जिले का कोई भी मरीज डायलिसिस से वंचित नहीं रहेगा – राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल* *जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार 4 हाईटेक मॉड्यूलर ओटी का किया निरीक्षण* *अब गंभीर सर्जरी के लिए नहीं जाना होगा बाहर, मेजर, माइनर और ऑर्थो के लिए अलग - अलग ओटी की सुविधा* कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ