कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैंकर्स की बैठक आयोजित* *सायबर फ्रॉड रोकने व स्वरोजगार प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश*
*कुलदीप सिंगी बाबा
*राजगढ़, 08 जनवरी 2026*
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी की संयुक्त अध्यक्षता में जिले के समस्त बैंकर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों की उपस्थिति रही।
बैठक में बैंक सुरक्षा एवं सायबर अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित म्यूल खातों की संपूर्ण जानकारी पुलिस विभाग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे आमजन को सायबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि बैंकों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से सायबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बैंकों को निर्देश दिए कि स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके और जिले में रोजगार के अवसर सृजित हों। बैठक में बैंक सुरक्षा मानकों के पालन, संदिग्ध लेन-देन की निगरानी तथा जनहित में बैंकों की भूमिका को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज
*जिले का कोई भी मरीज डायलिसिस से वंचित नहीं रहेगा – राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल* *जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार 4 हाईटेक मॉड्यूलर ओटी का किया निरीक्षण* *अब गंभीर सर्जरी के लिए नहीं जाना होगा बाहर, मेजर, माइनर और ऑर्थो के लिए अलग - अलग ओटी की सुविधा* कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ