गाँव से गूगल तक: भजनलाल-मोदी का एआई ग्रामीण क्रांति मॉडल .......... राजस्थान बना एआई साक्षरता का नया केंद्र ✍️डॉ नयन प्रकाश गांधी युवा मैनेजमेंट एवं पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट ,एलुमनाई आईआईपीएस मुंबई विश्विद्यालय
"राजस्थान ने सिद्ध कर दिया कि क्षेत्रीय आकांक्षा और राष्ट्रीय विज़न का संगम उत्कृष्टनीय रूप से डिजिटल रिवॉल्यूशन ला सकता है ,डॉ गांधी के अनुसार 'गाँव से गूगल तक' का यह मॉडल न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। मोदी-भजनलाल का संयुक्त विजन राजस्थान के इतिहास में एआई युग का नया अध्याय लिख रही है"
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) अब भारत के विकास का नया इंजन बन चुकी है। जयपुर के जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026 ने सिद्ध कर दिया कि डबल इंजन भजनलाल सरकार के नेतृत्व में राजस्थान 'गाँव से गूगल तक' की एआई क्रांति का अग्रदूत बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विज़न को धरातल पर उतारते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाँच महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं, जो ग्रामीण राजस्थान को भी वैश्विक तकनीकी धारा से जोड़ने का वादा करती हैं।
इस ऐतिहासिक आयोजन में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्र-राज्य सहयोग का जीवंत प्रमाण प्रस्तुत किया ,जो कि राजस्थान के लिए बेहतर साबित होगा। यह केवल एक कॉन्फ्रेंस नहीं, बल्कि राजस्थान के डिजिटल भविष्य का खाका तैयार करने वाला मील का पत्थर सिद्ध हुआ।
🗣️राष्ट्रीय एआई साक्षरता: गाँव-गाँव तक तकनीक
नेशनल एआई लिटरेसी प्रोग्राम का शुभारंभ राजस्थान के लिए क्रांतिकारी सिद्ध हो सकता है। ग्रामीण विद्यालयों से लेकर शहरी महाविद्यालयों तक यह कार्यक्रम सरल हिंदी और राजस्थानी में एआई की बुनियादी समझ पहुँचाएगा। भजनलाल सरकार का यह कदम डिजिटल विभाजन को समाप्त करने की दिशा में मज़बूत पहल है।जब राजस्थान के लाखों युवा एआई की भाषा समझने लगेंगे, तब यह राज्य न केवल डिजिटल उपभोक्ता बनेगा, बल्कि वैश्विक एआई अर्थव्यवस्था में सक्रिय योगदानकर्ता भी। स्थानीय भाषा में प्रशिक्षण इस कार्यक्रम को अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बनाता है।
📲एआई-एमएल नीति 2026: नैतिकता के साथ नवाचार
....
राजस्थान एआई-एमएल नीति 2026 का लॉन्च इस कॉन्फ्रेंस का सबसे बड़ा संदेश था। स्टार्टअप इकोसिस्टम को मज़बूत करने के साथ-साथ यह नीति डेटा गोपनीयता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्पष्ट संदेश है - "एआई केवल तकनीक नहीं, सामाजिक-आर्थिक विकास का शक्तिशाली इंजन है।"यह नीति ग्रामीण पंचायतों से लेकर शहरी प्रशासन तक एआई के जिम्मेदार उपयोग का मार्ग प्रशस्त करेगी। डेटा सुरक्षा पर विशेष बल देकर राजस्थान ने देश को नैतिक एआई का मॉडल प्रस्तुत किया है।
आई स्टार्ट एलएमएस: स्टार्टअप्स का नया युग
iStart लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम राजस्थान के युवा उद्यमियों के लिए वरदान सिद्ध होगा। एआई-एमएल कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ यह प्लेटफॉर्म स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। कौशल अंतर को पाटने वाली यह पहल लाखों रोजगार सृजन का आधार बनेगी।
🕸️एवीजीसी-एक्सआर पोर्टल: रचनात्मक क्रांति
....
एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी के लिए समर्पित राजस्थान एवीजीसी-एक्सआर पोर्टल रचनात्मक उद्योगों को नई दिशा देगा। राजस्थानी लोककथाओं को वर्चुअल दुनिया में सजीव करने का यह मंच युवा कलाकारों के लिए वैश्विक अवसर खोलेगा।
🕸️होलोग्राफी एमओयू: ग्लोबल साझेदारी
..
होलोग्राफी तकनीक से गूगल, आईआईटी दिल्ली, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर के साथ हुए समझौते समझौते केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नवाचार के रणनीतिक गठबंधन हैं। यह भजनलाल सरकार की वैश्विक दृष्टि का प्रमाण है। मोदी जी के डिजिटल इंडिया को राजस्थान ने नई ऊँचाई दी है।ई-मित्र से राज-ई-साइन और अब एआई पोर्टल तक की यात्रा भजनलाल सरकार के निरंतर डिजिटल परिवर्तन को दर्शाती है। ग्रामीण राजस्थान को डिजिटल मुख्यधारा से जोड़ने की यह प्रतिबद्धता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को साकार करती है।एआई आधारित कृषि सलाहकार, स्वास्थ्य सेवाएँ और शिक्षा प्रणाली ग्रामीण जीवन को बदलने वाली हैं। यह डबल इंजन सरकार का वास्तविक कमाल है।
सच्ची सफलता तब होगी जब एआई का लाभ जयपुर तक सीमित न रहे। ग्रामीण पंचायतों में एआई चैटबॉट्स, कृषि पूर्वानुमान और स्वास्थ्य निदान सेवाएँ आम किसान और महिला तक पहुँचें। भजनलाल सरकार के पास यह ऐतिहासिक अवसर है।
👊ग्रामीण एआई क्रांति: मुख्य चुनौती एवं सुअवसर
स्थानीय भाषा में एआई उपकरण ग्रामीण राजस्थान को सशक्त बनाएँगे। महिला साक्षरता और कौशल विकास में एआई की भूमिका परिवर्तनकारी सिद्ध होगी।राजस्थान ने सिद्ध कर दिया कि क्षेत्रीय आकांक्षा और राष्ट्रीय विज़न का संगम डिजिटल चमत्कार रच सकता है। 'गाँव से गूगल तक' का यह मॉडल न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। मोदी-भजनलाल की यह जोड़ी एआई युग का नया अध्याय लिख रही है।
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज
*जिले का कोई भी मरीज डायलिसिस से वंचित नहीं रहेगा – राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल* *जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार 4 हाईटेक मॉड्यूलर ओटी का किया निरीक्षण* *अब गंभीर सर्जरी के लिए नहीं जाना होगा बाहर, मेजर, माइनर और ऑर्थो के लिए अलग - अलग ओटी की सुविधा* कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ