कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में खेलो एमपी यूथ प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित*
कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ
*राजगढ़
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खेलो एमपी यूथ प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों की सुरक्षा, आवास, भोजन, चिकित्सा, यातायात एवं खेल स्थलों की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में खेलो एमपी यूथ प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा।
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी से 15 जनवरी तक किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 17 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 2892 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत 27 विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, टेबल टेनिस, तैराकी, मल्लखंभ, कुश्ती, शतरंज, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, योगासन, रस्साकसी, कबड्डी सहित अन्य खेल शामिल हैं।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बंजारे ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि खेलो एमपी यूथ प्रतियोगिता युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करेगी, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। इस अवसर पर बैठक में उपसंचालक संभागीय खेल अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर भी उपस्थित रहे।
मामूली झगड़ा बना मौत का कारण, बेटे ने पिता को पीटा
“लाहौर में कंपनी खोल लो”—धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से Lenskart पर बवाल तेज
आपत्तिजनक आचरण पर सख्त संदेश, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई तय
‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
व्यापारियों और छात्रों को बड़ी राहत: बिलासपुर से दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा को हरी झंडी
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया