*शुद्ध व गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कर्मचारियों कि की गई तैनादी*
कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ
*राजगढ़ 11 जनवरी, 2026*
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में आम नागरिको को शुद्ध व गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध कराने (जल सुरक्षा/जल सुनवाई) हेतु निकाय के कर्मचारियों की तैनादी की गई है। जिनमें उपयंत्री नोडल अधिकारी श्री जीतेन्द्र विजय वर्गीय व प्रभारी जलप्रदाय शाखा श्री गोपाल पुष्पद नगर के ओवरहेड टेंक एवं फिल्टर प्लांट की प्रति 3 माह में साफ सफाई कार्य करने के उपरांत कार्य की दिनांक आईल पेंट से अंकित करना एवं समय समय पर फिल्टर प्लांटो का निरीक्षण कार्य संपादित करेंगे।
इसी प्रकार श्री होतम सिंह जादौन, श्री मनोज मेवाडे, श्री लक्ष्मण चंद्रावत, श्री चन्द्र प्रकाश पवार प्रतिदिन 1 से 15 वार्डों में जलप्रदाय सप्लाई के समय जल परिक्षण कार्य सम्पादित कर प्रतिदिन नोडल अधिकारी को जाँच रिपोर्ट सौंपेगे तथा प्रति मंगलवार जल सुनवाई कार्य भी देखेंगे। साथ ही श्री राजेश शाक्यवार, श्री चैन सिंह गुर्जर, श्री गोकुल मेवाड़े निकाय की जलप्रदाय पाइपलाईनो के लीकेजो की तत्काल दुरुस्ती कार्य करेंगे। श्री रंजीत लोहट व श्री अनिल कराडे अपने अपने क्षेत्रो में स्थित जलप्रदाय वाल चेम्बरो की साफ सफाई कार्य व्यवस्था को संपादित करेंगे।
उक्त समस्त कर्मचारी सौंपे गये कार्य पूर्ण करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही किए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिसकी जबावदारी स्वयं की होगी।
अमृत भारत ट्रेनों से बदलेगी MP की तस्वीर, कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
कांग्रेस-डीएमकेटीएमसी समाजवादी पार्टीगठबंधन ने महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ कर विधेयक रोका-: विधायक उषा ठाकुर* कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ
पारा चढ़ते ही शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला—स्कूलों में जल्दी छुट्टियां
“तृणमूल से मुक्ति ही विकास का रास्ता”—दमदम में पीएम मोदी का बयान
स्वस्थ जीवन का संदेश: जबलपुर रेल मंडल में पोषण कार्यक्रम आयोजित
फैसले से अन्य कर्मचारियों को भी मिल सकती है राहत
महिला वोट प्रतिशत बढ़ने से बदल सकता है समीकरण
बीजेपी पर बरसीं ममता, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली पर नजर
गर्मी में सफर बना मुश्किल, 16 घंटे देरी से चल रहीं स्पेशल ट्रेनें