क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल की पासपोर्ट वैन अब राजगढ़ में*
*
*राजगढ़ 13 जनवरी, 2026*
राजगढ़ के नागरिकों को पासपोर्ट सेवाएँ नजदीक उपलब्ध कराने हेतु, भारत सरकार की पहल अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल, की पासपोर्ट वैन अब राजगढ़ में तैनात की जाएगी। यह पासपोर्ट वैन पूरी तरह से पासपोर्ट सेवाएँ प्रदान करने के लिए सुसज्जित है, जिसमें बायोमेट्रिक नामांकन (फोटोग्राफ, फिंगर प्रिंट ओर डिजिटल सिग्नेचर) और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। इससे नागरिको को पासपोर्ट सेवाओं के लिए भोपाल नही जाना पडेगा और पासपोर्ट प्रक्रिया अब राजगढ़ में ही पूरी की जा सकेगी।
साथ ही 14 जनवरी, 2026 से यह पासपोर्ट वैन "मंगल भवन" राजगढ़ में सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेगी। इससे राजगढ़ की जनता समय और पैसे की बचत करते हुए पासपोर्ट सेवाओं का लाभ उठा सकेगी। नागरिक अपने पासपोर्ट अपॉइंटमेंट के लिए paasportindia.gov.in पर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है, ओर संबंधित शुल्क जमा कर सकते है।
*
जबलपुर के बरगी में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
IPL 2026 में नया विवाद, लखनऊ की पिच पर उठी उंगली
IPL के बीच सुलझा मामला, तुषारा ने दी सफाई
अंबिकापुर में बवाल, सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल
सनातन धर्म स्कूल ने मनाया उपलब्धि का जश्न, होनहारों को मिला सम्मान
संसद में महिला मुद्दे पर भिड़ंत, BJP vs विपक्ष आमने-सामने
छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कभी भी
NCP नेता हत्या केस में अमित जोगी को राहत, दोषसिद्धि सस्पेंड
कृष्णानगर में गरजे मोदी, बोले- जीत के बाद मिठाई के साथ झालमुड़ी भी
SIR को लेकर बंगाल में सियासी संग्राम तेज